
भगवान मुरुगन पर होने जा रही कॉन्फ्रेंस को डीएमके ने कहा 'संघी कॉन्फ्रेंस', BJP ने किया पलटवार
AajTak
जवाब देते हुए बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदर राजन ने कहा कि सेकर बाबू जैसे लोग हमारी भक्ति से भरी मुरुगन कॉन्फ्रेंस से डर रहे हैं. चाहे यह राजनीतिक हो या धार्मिक, हमारा मकसद सिर्फ लोगों का भला करना और भक्ति को बढ़ावा देना है. अगर आप मुरुगन में विश्वास नहीं करते तो आपने कॉन्फ्रेंस क्यों की?
चेन्नई में तमिल भगवान मुरुगन के लिए होने वाली कॉन्फ्रेंस को लेकर विवाद हो गया है. डीएमके ने इसे 'संघी कॉन्फ्रेंस' कहा तो वहीं बीजेपी ने इसे भक्तों के एकजुट होने का आह्वान बताया.
22 जून को होने जा रही मुरुगन कॉन्फ्रेंस को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मदुरै में कहा कि भक्तों को बड़ी संख्या में शामिल होकर एकता दिखानी चाहिए. लेकिन डीएमके के हिंदू धार्मिक और दान बोर्ड के मंत्री सेकर बाबू ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह संघी और राजनीतिक कॉन्फ्रेंस है. हमने 27 देशों के मुरुगन भक्तों के साथ कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें 7-8 लाख लोग आए. हमने भीड़ जुटाने, पैसे मांगने या 2000 बसें लगाने की योजना नहीं बनाई थी. लेकिन बीजेपी की इस कॉन्फ्रेंस का मकसद धर्म के नाम पर लोगों को बांटना है.
इसका जवाब देते हुए बीजेपी नेता तमिलिसाई सौंदर राजन ने कहा कि सेकर बाबू जैसे लोग हमारी भक्ति से भरी मुरुगन कॉन्फ्रेंस से डर रहे हैं. चाहे यह राजनीतिक हो या धार्मिक, हमारा मकसद सिर्फ लोगों का भला करना और भक्ति को बढ़ावा देना है. अगर आप मुरुगन में विश्वास नहीं करते तो आपने कॉन्फ्रेंस क्यों की? यह सिर्फ लोगों के मन में शंका पैदा कर रहा है.
अमित शाह ने मदुरै में पार्टी मीटिंग में डीएमके को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया जहां मुरुगन के छह 'पडई वीडु' (पवित्र स्थानों) में से एक पर सिकंदर दरगाह होने का मुद्दा उठा. उन्होंने कहा कि मदुरै का 3000 साल पुराना इतिहास है. डीएमके ने मुरुगन से जुड़ी तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी को सिकंदर हिल कहने की हिम्मत की. मैं तमिलनाडु के लोगों से अपील करता हूं कि मुरुगन भक्त कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में शामिल हों और भक्ति की शक्ति दिखाएं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







