
'भंसाली को मार पड़ी आप कौन सी चीज...' अजमेर 92 की शूट के दौरान जब लोकल्स ने दी धमकी
AajTak
आज से लगभग 31 साल पहले अजमेर शहर में हुए लड़कियों संग रेप केस ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी. रिपोर्ट्स की मानें, तो लगभग 250 लड़कियां इस ट्रैप का शिकार रहीं थी. इन मासूम लड़कियों को अपने प्यार में बहला फुसलाकर उनकी न्यूड तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी जाती थी. लोकल न्यूजपेपर के स्टिंग ऑपरेशन के बाद मामला संज्ञान में आया था और पूरे देश में जबरदस्त बवाल मचा था. अब इसी पर 'अजमेर 92' नाम की फिल्म रिलीज हुई है. फिल्म के मेकर पुष्पेंद्र सिंह ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मेकिंग से लेकर रिलीज तक कितनी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












