
ब्लड मनी देकर बच सकती है यमन में फंसी केरल की नर्स की जान, इस्लामिक कानून में क्या है इसका मतलब?
AajTak
केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन की अदालत ने मौत की सजा सुनाई. निमिषा पर एक यमनी नागरिक की हत्या का आरोप था, जिसने उसे बंदी बनाकर रखा हुआ था. अब इस मामले में भारत सरकार ने ब्लड मनी ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है. पीड़ित परिवार को ब्लड मनी देने पर नर्स की सजा माफ हो सकती है. जानें- क्या है इसका मतलब.
केरलाइट नर्स निमिषा प्रिया को यमन के सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या के जुर्म में सजा-ए-मौत सुनाई. अब निमिषा की सजा माफी के लिए केंद्र सरकार ने ब्लड मनी ट्रांसफर को हामी दे दी है. फिलहाल 40 हजार डॉलर की रकम भारतीय दूतावास के जरिए संबंधित परिवार को भेजी जाएगी. जानिए, क्या है निमिषा प्रिया का केस, और क्या है ब्लड मनी, जो मौत की सजा को टाल सकती है.
सबसे पहले जानते हैं क्या हुआ था निमिषा के साथ
पलक्कड़ जिले की निमिषा नर्सिंग की पढ़ाई के बाद शादी करके साल 2012 में परिवार समेत यमन पहुंच जाती हैं. वहां पहुंचने के बाद वे अपना एक अस्पताल खोलने की योजना बनाती हैं. चूंकि यमनी नियम के मुताबिक, केवल वहां के नागरिक ही ऐसा कर सकते हैं तो इस काम में निमिषा की मदद तलाल अब्दो महदी करता है, जो अस्पताल में काम के दौरान उसके संपर्क में आया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाल ने निमिषा के साथ शादी के फेक पेपर बनवाए ताकि नर्स को अस्पताल चलाने का लाइसेंस मिल सके. यहां तक सब ठीक था, लेकिन कहानी बदलती है जब साल 2015 में देश में सिविल वॉर छिड़ा. हूती विद्रोहियों के हमले के बीच निमिषा परिवार समेत भारत लौट आईं, लेकिन पैसे कमाने के लिए दोबारा अकेले ही यमन चली गईं.
अब तक तलाल की नीयत बदल चुकी थी. वो निमिषा पर यौन संबंध बनाने का दबाव डालने लगा, साथ ही उसे हॉस्पिटल बंद करवाने की धमकी भी देने लगा. इस बीच मृतक ने नर्स का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया था. केरल की ये नर्स अब हर हाल में देश लौटना चाहती थी. दस्तावेज वापस पाने के लिए उसने एक स्थानीय नर्स के साथ मिलकर योजना के तहत तलाल को नींद का इंजेक्शन दिया और पासपोर्ट खोजने लगी. इस बीच ओवरडोज के चलते यमनी नागरिक की मौत हो गई. घबराई हुई निमिषा और स्थानीय नर्स ने मिलकर मृतक के शरीर के कई टुकड़े कर उसे पानी की टंकी में डाल दिया. लेकिन जल्द ही वे पकड़ी गईं.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








