
ब्रिटिश पीएम रेस से बाहर हुए प्रीति पटेल-पाकिस्तानी साजिद जावेद, 8 उम्मीदवारों में अब भारतीय मूल के दो नेता
AajTak
ब्रिटेन के पीएम की रेस में अब ऋषि सुनक और सुएला ब्रेवरमैन के अलावा विदेश सचिव लिज ट्रस, नए चांसलर नादिम जहावी, व्यापार मंत्री पेनी मोर्डौंट, पूर्व कैबिनेट मंत्री केमी बैडेनोच और जेरेमी हंट और टोरी बैकबेंचर टॉम तुगेंदत शामिल हैं.
ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पीएम की रेस में अब भारतीय मूल के ऋषि सुनक, सुएला ब्रेवरमैन समेत 8 लोग रह गए हैं. मंगलवार को ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए. नामांकन से कुछ देर पहले भारतीय मूल की एक और उम्मीदवार प्रीति पटेल ने अपना नाम वापस ले लिया. ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और पीएम का ऐलान 5 सितंबर को किया जाएगा.
प्रीति पटेल ने कहा कि वे प्रोत्साहन के लिए आभारी हैं लेकिन अब उनका ध्यान गृह सचिव के रूप में उनकी मौजूदा जिम्मेदारी पर ही है. प्रीति पटेल के अलावा पाकिस्तान मूल के दो उम्मीदवारों साजिद जाविद (पूर्व स्वास्थ्य मंत्री) , रहमान चिश्ती ने नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से कुछ देर पहले अपने नाम वापस ले लिए. इन लोगों को 20 सांसदों का समर्थन नहीं था.
पीएम की रेस में ये नाम शामिल ब्रिटेन के पीएम की रेस में अब ऋषि सुनक और सुएला ब्रेवरमैन के अलावा विदेश सचिव लिज ट्रस, नए चांसलर नादिम जहावी, व्यापार मंत्री पेनी मोर्डौंट, पूर्व कैबिनेट मंत्री केमी बैडेनोच और जेरेमी हंट और टोरी बैकबेंचर टॉम तुगेंदत शामिल हैं. ऋषि सुनक ने औपचारिक रूप से अपना अभियान पहले ही शुरू कर दिया है. उन्हें सबसे अधिक सांसदों का समर्थन प्राप्त है. ऋषि सुनक ने अभियान की शुरुआत के मौके पर कहा कि "मैं एक सकारात्मक अभियान चला रहा हूं जो इस बात पर केंद्रित है कि मेरा नेतृत्व हमारी पार्टी और हमारे देश को क्या दे सकता है ?
उधर, सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि उनके पास सांसदों का समर्थन है कि वे नेतृत्व की रेस में आगे बढ़ सकें. सुएला 2015 से फारेहम से सांसद हैं. उनके माता पिता 1960 के दशक में केन्या और मॉरीशस से ब्रिटेन आए थे.
बुधवार को पहले चरण का मतदान
कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के तौर पर नामांकन के लिए कम से कम 20 सांसदों की जरूरत थी. अब बुधवार को पहले दौर के लिए मतदान होगा. इसमें सिर्फ 30 सांसदों के समर्थन वाले नेता दूसरे दौर में पहुंच पाएंगे. गुरुवार को दूसरे दौर के लिए मतदान होगा. इसके बाद उम्मीदवार और कम हो जाएंगे. कम वोट पाने वाले उम्मीदवार इस रेस से बाहर हो जाएंगे. 21 जुलाई तक मतदान के कई चरणों के बाद 2 उम्मीदवार रह जाएंगे. इसके बाद दोनों उम्मीदवार देशभर में पार्टी के कार्यकर्ताओं से समर्थन मांगेंगे. दोनों उम्मीदवारों में से जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वहीं, पार्टी का नेता होगा. आखिरी दौर में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं के पोस्टल वोट से ही जीत हार का फैसला होगा.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,







