
'ब्रिटिश परिवारों को मिले गलत शव, किसी ताबूत में तो...', एअर इंडिया विमान हादसे में पीड़ितों के वकील का बड़ा दावा
AajTak
लंदन स्थित लॉ फर्म के वकीलों का कहना है कि गलत अवशेष मिलने से परिवार बेहद परेशान हैं. एक परिवार को यह एहसास हुआ कि उन्हें शव के गलत अवशेष मिले हैं, जिसके बाद उस डेडबॉडी को दफनाने वाला भी कोई नहीं बचा था.
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ित परिवारों ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है. हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के वकील दावा है कि पीड़ित परिवारों को गलत शव मिले हैं. लंदन में रह रहे पीड़ितों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों का कहना है कि मृतकों के अवशेषों की गलत पहचान कर उन्हें ब्रिटेन भेज दिया गया है.
लंदन में फिर से हुई शवों की जांच
वकीलों के मुताबिक इसका खुलासा तब हुआ जब लंदन में कोरोनर यानी हादसे में मारे गए लोगों की जांच करने वाले अधिकारी ने मृतकों के अवशेषों का डीएनए मैच करके पहचान को वैरिफाई करने की कोशिश की. वकीलों का कहना है कि एक परिवार को मृतक के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, क्योंकि कोरोनर ने उन्हें बताया कि ताबूत में उनके परिवार के सदस्य का नहीं बल्कि किसी अनजान व्यक्ति का शव है.
ये भी पढ़ें: टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन हो गए बंद... एअर इंडिया हादसे की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
एक अन्य पीड़ित परिवार को अपने परिवार के मृतकों के अवशेष एक अन्य यात्री के अवशेषों के साथ मिक्स होकर मिले हैं. दोनों के अवशेष एक ही ताबूत में रखे हुए थे. परिवार को अपने मृतक का अंतिम संस्कार करने से पहले दोनों यात्रियों के अवशेषों को अलग करना पड़ा.
अनजान शवों का अंतिम संस्कार भी नहीं

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










