
ब्राजील में बोलसोनारो समर्थकों के हंगामे पर राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा का एक्शन, सेना प्रमुख को किया बर्खास्त
AajTak
ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा हंगामा किए जाने पर बड़ा एक्शन लिया गया है. राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने देश के सेना प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है. राष्ट्रपति ने जनरल टॉमस मिगुएल रिबेरो पाइवा को सेना की कमान सौंपी है.
ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा सरकारी इमारतों को कब्जा में लेने के मामले में राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने सेना प्रमुख जनरल जूलियो सीजर डी अरुडा को बर्खास्त कर दिया है. हालांकि सेना प्रमुख को हटाने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सैन्य सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि अरुडा को सेना प्रमुख के पद से हटा दिया गया है.
राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने अरुडा की जगह जनरल टॉमस मिगुएल रिबेरो पाइवा को सेना की कमान सौंपी है. टॉमस इससे पहले साउथ-ईस्ट सैन्य कमान के प्रमुख थे. बीती 8 जनवरी को बोलसोनारो के समर्थकों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और ब्राजाली की सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया था. दंगाइयों ने राष्ट्रपति चुनाव में बोलसोनारो की हार को पलटने के लिए सेना से हस्तक्षेप करने की अपील की थी. देश में इन दंगों के बात लूला ने कहा था कि उन्हें सशस्त्र बलों में लोगों की मिलीभगत का संदेह है.
हाल ही में ब्राजील के वामपंथी नेता ने कहा कि उनकी सरकार कट्टर बोलसोनारो के वफादारों को सुरक्षा बलों से निकाल देगी. उन्होंने अशांति के बाद अपने सुरक्षा विस्तार से कई दर्जन सैनिकों को भी हटा दिया था. ब्राजील में हुए दंगों के मामले में दो हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश ने अशांति फैलाने वालों की जांच में बोलसोनारो को भी शामिल करने का अधिकार दिया है. बोलसनारो एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी थे. उन्होंने अपने पूरे राष्ट्रपति काल में सशस्त्र बलों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे.
'सैनिकों को नागरिकों के रूप में देना होगा जवाब'
अरुडा ने शुक्रवार को लूला के साथ एक बैठक में भाग लिया था, जिसमें नौसेना और वायुसेना के कमांडरों के साथ रक्षामंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो भी शामिल थे. रक्षामंत्री ने बैठक के बाद कहा था कि देश के सशस्त्र बलों का दंगों में कोई सीधा हाथ नहीं था, लेकिन इसमें शामिल किसी भी सैन्य कर्मियों को "नागरिकों के रूप में जवाब" देना होगा.
अक्टूबर महीने में हुए थे चुनाव

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








