
ब्राजील: दक्षिणपंथी बोलसोनारो की हार, वामपंथी लूला डी सिल्वा का उभार, लैटिन अमेरिकी देशों में Left लहर के मायने?
AajTak
जिस लैटिन अमेरिकी रीजन को अमेरिका अपना बैकयार्ड कहता है वहां एक के बाद एक 6 देशों में लेफ्ट की सरकारें बन चुकी है. अमेरिका और दुनिया की राजनीति के लिए यह एक बड़ा संदेश है. हाल ही में हुए चुनाव में ब्राजील की जनता ने बोलसोनारो के बड़बोलेपन को खारिज कर दिया है और नेतृत्व की कमान वामपंथी लूला डी सिल्वा को सौंप दी है.
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो की विदाई का रास्ता साफ कर दिया है. इसी के साथ ब्राजील में 4 साल से चले आ रहे दक्षिणपंथी शासन का अंत हो गया है. इस चुनाव में धुर वामपंथी लूला डी सिल्वा 50.9 प्रतिशत वोट लाकर विजयी हुए हैं. आर्मी बैकग्राउंड से आने वाले बोलसोनारो उग्र राष्ट्रवाद के अपने नारे से जनता का दिल नहीं जीत सके. कोरोना के बाद चरम महंगाई और रोजगार की समस्या से जूझ रही जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव ने लैटिन अमेरिका में लेफ्ट की वापसी का डंका फिर से बजा दिया है. अब लैटिन अमेरिका की 6 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं वामपंथी सरकारों के नियंत्रण में आ गई है. ये देश हैं ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, पेरू, कोलंबिया और मैक्सिको.
चे ग्वेरा और फिदेल कास्त्रो की जमीन है लैटिन अमेरिका
अमेरिकी बैकयॉर्ड में इस बड़े राजनीतिक बदलाव ने दुनिया के राजनीतिक पंडितों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बता दें कि लैटिन अमेरिका वो भूमि है जहां से लेफ्ट क्रांति की कई चिंगारियां निकली हैं. अमेरिकी दादागिरी को चैलेंज करने वाले और लेफ्ट की राजनीति के पोस्टर ब्वॉय चे ग्वेरा और फिदेल कास्त्रो इसी जमीन से आते हैं. हालांकि लैटिन अमेरिकी देश लेफ्ट की राजनीति के ग्रुमिंग ग्राउंड रहे हैं लेकिन 2010 के दौर में यहां रुढ़िवादी सरकारों का बोलबाला रहा. लेकिन 2018 आते आते इस क्षेत्र की राजनीति फिर बदली और अब यहां एक बार फिर लेफ्ट लहर देखने को मिल रही है.
कौन हैं लूला डी सिल्वा
लैटिन अमेरिकी देशों की राजनीति पर विचार करने से पहले ब्राजील में हुए बदलाव और इस बदलाव के नायक को जानना जरूरी है. क्योंकि ब्राजील 1.6 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







