
ब्राजील की इस महिला को भारत में वायरल हुए वीडियो से करियर तबाह होने का डर
AajTak
ब्राजील की महिला लारिसा ने भारत में अपनी तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल पर कानूनी कदम उठाने शुरू किए हैं. वायरल वीडियो से मिली अचानक प्रसिद्धि ने उन्हें हैरान कर दिया है. वे इसे अपने करियर के लिए खतरा मानती हैं.
ब्राजील की एक महिला लारिसा ने अपनी तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर कानूनी सलाह लेनी शुरू कर दी है. भारत में उनका एक वीडियो हाल ही में वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है. लारिसा ने अचानक मिले इस अटेंशन और ऑनलाइन आरोपों से चौंककर कहा कि उन्हें डर है कि यह वायरल प्रसिद्धि उनके करियर और निजी जीवन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है.
लारिसा के वकील अब उनकी इमेज के संभावित दुरुपयोग को दूर करने और उनके डिजिटल अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं.
एक ब्राजीलियन टेलीविजन रिपोर्ट ने इस पूरे विवाद को कवर किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले तक सिर्फ 2,000 फॉलोअर्स वाली लारिसा के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर करीब 8,000 हो गई है, जिनमें से ज्यादातर भारत से हैं. वह स्थानीय भारतीय अखबारों में अनगिनत मीम्स और कार्टून का टॉपिक बन चुकी हैं.
प्रोफेशनल प्रतिष्ठा को खतरा...
अचानक मिली इस प्रसिद्धि ने लारिसा को हिला कर रख दिया है. ब्राजीलियन चैनल की रिपोर्ट कहती है कि वह आरोपों से हैरान थीं और उन्हें डर है कि यह वायरल ध्यान उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है. अपनी छवि के बिना सहमति के इस्तेमाल होने के बारे में चिंतित होकर, उन्होंने पहले ही कानूनी सहायता मांग ली है.
साइबर अपराध विशेषज्ञ की टिप्पणी

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










