
बॉस ने महिला को 'मोटी', 'वेश्या' जैसे शब्द कहे, कोर्ट ने दिया ये फैसला
AajTak
महिला को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करने के एक मामले में कोर्ट ने बॉस के खिलाफ फैसला दिया है. एक महिला ने अपने खिलाफ हुए उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाई थी और कोर्ट तक चली गई थी. इसके बाद उसके बॉस को हर्जाना भरने को कहा गया. लेकिन केस हारते ही बॉस पाकिस्तान भाग गया.
कपड़े की दुकान में काम करने वाली एक महिला को मुआवजे के तौर पर करीब 19 लाख रुपये मिलेंगे. ये पैसे उसे उसके बॉस को देने पड़ेंगे. दरअसल महिला को उसके बॉस ने दो ऐसे शब्द कहे थे, जो बेहद अपमानजनक हैं. पीड़ित महिला का नाम आयशा जमान है. उन्हें उनके बॉस शहजाद यूनुस ने 'मोटी' और 'वेश्या' कह दिया था. इसके बाद वह कोर्ट चली गईं. मामले में आयशा को जीत मिली और यूनुस को हर्जाना भरने को कहा गया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि मामले में हार मिलने के बाद यूनुस ने कंपनी को बेच दिया और पाकिस्तान भाग गया. ये मामला स्कॉटलैंड का है. उसने आयशा से कहा था कि उन्हें बीते साल अक्टूबर में हुई सुनवाई के बाद पैसा मिल जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं मिला है. यूनुस ने आयशा को 'मोटी' कहते हुए कहा था कि उसे अपने ऑफिस में 'पतली और स्मार्ट लड़कियां चाहिए.' आयशा रात को डीजे का काम भी करती हैं. इस पर यूनुस ने कहा कि यह तो 'वेश्याओं' का काम है. इसके साथ ही वह उन्हें फोन पर अश्लील तस्वीरें भेजा करता था. उसने कई बार आयशा को रेप की धमकी भी दी.
आयशा के खुद के पैसे हुए खर्च
इसके बाद एम्प्लॉयमेंट जज ने आयशा के उत्पीड़न के लिए यूनुस और उसकी कंपनी को जिम्मेदार ठहराया. इसके तीन महीने बाद ही कंपनी बंद कर दी गई. अब माना जा रहा है कि यूनुस पाकिस्तान में रहने चला गया है.
वहीं पुलिस अधिकारियों के पास उससे पैसा निकलवाने की सीमित शक्तियां हैं. कानूनी प्रक्रिया में आयशा के खुद के 10 हजार पाउंड (करीब 10 लाख रुपये) खर्च हो गए हैं. उनका कहना है कि उन्होंने दिन रात मेहनत करके जितना भी पैसा कमाया था, सब लगा दिया. आयशा का कहना है कि वह इस मामले को आगे तक लेकर जातीं लेकिन उनके पास इतना पैसा नहीं है. यूनुस अब पाकिस्तान और बुडापेस्ट से अपना बिजनेस चला रहा है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








