
बेवफा बीवी, साजिश रचने वाला प्रेमी और सुपारी किलर... इंदौर से मेघालय और गाजीपुर तक फैले हैं राजा मर्डर केस के तार
AajTak
इंदौर से मेघालय तक फैली है राजा रघुवंशी के मर्डर की मिस्ट्री. दरअसल, उसकी पत्नी सोनम पर ही पति राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप है, जिसके चलते सोनम ने खुद ही यूपी पुलिस के सामने सरेंडक कर दिया है. लेकिन उसका प्रेमी राज कुशवाहा अभी फरार है.
Raja Raghuwanshi Murder Mystery: इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी के बारे में जो कयास लगाए जा रहे थे, वैसा ही हुआ. एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री, जिसमें अवैध संबंधों में पति की हत्या का बेहद गंभीर आरोप पत्नी यानी सोनस पर लगा है. इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम और राज कुशवाहा के संबंधों के चलते राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या कराई गई और इसमें भाड़े के हत्यारे भी शामिल हैं. मामला अभी ज़ेर ए तफ्तीश है. लिहाजा राज कुशवाहा की जोरशोर से तलाशी चल रही है.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर सोनम रघुवंशी कुछ अजीब हालत में मिली थी. 20 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के कामरूप के लिए निकली सोनम रघुवंशी 22 मई को सीसीटीवी कैमरे में मेघालय में दिखी और अब 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से मिली है. दरअसल, इस कहानी की शुरुआत होती है 10 मई 2025 से.
इंदौर के रहने वाले 29 साल के राजा रघुवंशी की इंदौर की ही रहने वाली सोनम रघुवंशी से धूमधाम से शादी हुई थी. दोनों बहुत खुश थे. फिर शादी के 10 दिनों बाद हनीमून का प्लान बना. सोनम और राजा ने बताया कि वो असम के मशहूर माता कामाख्या के मंदिर के दर्शन को जा गए थे. वो तारीख थी 20 मई 2025. राजा रघुवंशी और सोनम इंदौर से असम के कामरूप के लिए निकले. लेकिन ये हनीमून कपल कामाख्या मंदिर की जगह कहीं और पहुंच गया.
सोनम और राजा अघोर जंगल में थे. जहां खड़ी चढ़ाई थी. मतलब उतरना चढ़ना मुश्किल होता है. जब राजा की मां ने सोनम से आखिरी बार मोबाइल पर बात की थी, तो उन्होंने पूछा था कि ऊपर देखने के लिए क्या है और वहां क्यूं गए? उन्होंने सोनम को वहां जाने से मना भी किया था. राजा रघुवंशी के घरवाले हैरान थे कि सोनम-राजा कामाख्या कहकर मेघालय कैसे पहुंच गए हैं.
दो दिनों तक सोनम और राजा रघुवंशी मेघालय में रहे. 22 मई को मावलाखियात के नोंगरियाट गांव में सोनम और राजा एक होमस्टे में ठहरे. 22 मई को सोनम और राजा स्कूट से घुमने निकले तो कभी वापस नहीं आए. सोनम और राजा रघुवंशी के लापता होने की खबर मिलते ही मेघालय पुलिस ने तलाशी शुरू की. सोनम और राजा जिस स्कूटी से निकले थे, वो शिलॉन्ग से सोहरा के रूट पर घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिली.
पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने जंगलों की तलाशी शुरू की तो शिलॉन्ग से सोहरा इलाके में एक खाई से राजा रघुवंशी की डेड बॉडी मिल गई. पुलिस को डेडबॉडी के पास से लड़की की व्हाइट शर्ट, एक दवा की स्ट्रिप, मोबाइल का टूटा हुआ स्क्रीन और स्मार्ट वॉच मिली थी. मेघालय पुलिस ने शुरुआती जांच में खाई में गिरने से मौत का अंदेशा जताया. लेकिन जब पोस्टमार्टम हुआ तो धारदार हथियार से हत्या की रिपोर्ट सामने आई. अब तक मेघालय पुलिस से लेकर मध्य प्रदेश पुलिस तक इस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







