
बेवफा निकली इंदौर वाली सोनम... शिलांग में हनीमून पर पति की हत्या, 17 दिन बाद घर वालों को खुद फोन पर सुनाई कहानी
AajTak
9 जून की सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम गाजीपुर में एक ढाबे पर पहुंची. वहां से उसने ढाबा संचालक का फोन लेकर अपने भाई को वीडियो कॉल की और बताया कि वह गाजीपुर में है. भाई ने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया. प्रारंभिक जांच में सोनम के साथ कोई चोट या मारपीट का निशान नहीं मिला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी के चलते पति की हत्या की.
इंदौर की सोनम… जिसने महज 28 दिन पहले सात फेरे लिए, सिंदूर लगाया, व्रत किए और फिर 20 मई को पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर शिलांग चली गई. लेकिन वहां से जो खबर आई, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया. राजा की लाश गहरी खाई में मिली और सोनम लापता. अब 17 दिन बाद कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट आया. सोनम जिंदा मिली, यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया, और खुलासे ने सभी को चौंका दिया.
सूत्रों के मुताबिक सोनम का पहले से किसी और युवक से अफेयर था और उसी के चलते पति राजा की हत्या की साजिश रची गई. राजा को प्रेमजाल में फंसाकर शिलांग ले जाया गया, जहां उसे सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया.
11 मई को शादी, 20 से हनीमून और 23 को हत्या
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई. परिवार खुश था, रिश्तेदारों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और 20 मई को दोनों शिलांग हनीमून के लिए रवाना हो गए. 22 मई को कपल नोंग्रियाट गांव के शिपारा होमस्टे में रुका. अगले दिन सुबह 6 बजे चेकआउट किया और तभी से दोनों के मोबाइल बंद हो गए. 24 मई को मवालखियत से करीब 25 किमी दूर ओसरा हिल्स की पार्किंग में स्कूटी लावारिस मिली. इसके बाद जंगल में राजा और सोनम का सामान मिला और 2 जून को राजा की लाश वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई में मिली. हाथ पर बने टैटू से पहचान हुई.
17 दिन बाद खुद कॉल की सोनम ने
9 जून की सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके में एक ढाबे पर पहुंची. वहां से उसने ढाबा संचालक का फोन लेकर अपने भाई को वीडियो कॉल की और बताया कि वह गाजीपुर में है. भाई ने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया. पुलिस मौके पर पहुंची और सोनम को वन स्टॉप सेंटर में मेडिकल जांच के लिए रखा गया. जांच में कोई चोट या मारपीट का निशान नहीं मिला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो शादी से पहले भी सक्रिय था. शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहे. सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिलांग में हत्या को अंजाम दिया. राजा की हत्या में कुल चार लोग शामिल थे . जिनमें तीन इंदौर से पकड़े गए हैं, जबकि एक आरोपी उत्तर प्रदेश से है जो फिलहाल फरार है. मेघालय के डीजीपी एल. नोंग्रांग ने पुष्टि की है कि इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गाजीपुर से हिरासत में ली गई सोनम से पूछताछ जारी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







