
बेलगाम हमले के बाद पानी संकट! शहबाज शरीफ की गुहार, भारत को भी दिया जवाब
AajTak
बेलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान चौतरफा मुसीबत में घिर गया है, सबसे बड़ी टेंशन पानी को लेकर है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश के सभी सूबों को पानी बचाने की योजना बनाने की अपील की है. उनकी तरफ से कहा गया, 'पानी की एक एक बूंद पाकिस्तानियों का अधिकार है,' और भारत को पानी रोकने पर जवाब देने की चेतावनी दी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











