
बेरुत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला, लेबनान के PM का आया बयान
AajTak
ईरान ने US-इज़रायल हमलों के जवाब में मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं. वहीं, इज़रायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह ठिकानों पर हमला किया है. क्षेत्रीय तनाव बढ़ता जा रहा है.
मिडिल ईस्ट में उबाल बढ़ता जा रहा है. ईरान ने US-इज़रायल के जॉइंट हमलों के खिलाफ़ जवाबी कार्रवाई बढ़ा दी है. दोनों तरफ से हमले जारी हैं. वहीं, अब लेबनान के मिलिटेंट ग्रुप हिज्बुल्लाह की भी एंट्री हो गई है. हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इज़रायल में हाइफ़ा के पास एक मिलिट्री बेस पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद इज़रायली जेट ने लेबनान के बेरूत पर बमबारी की है.
लेबनान के ग्रुप ने सोमवार सुबह कहा कि उसका हमला ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए 'लेबनान और उसके लोगों की रक्षा में' और 'बार-बार इज़रायली हमलों के जवाब' देने के लिए था.
बेरुत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना ने बड़ा हमला किया है. लेबनान के मिलिटेंट ग्रुप हिज़्बुल्लाह के सोमवार सुबह बॉर्डर पार से मिसाइलें दागने के बाद इज़रायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर कई हमले किए हैं. एक साल से ज़्यादा वक्त में यह पहली बार था, जब हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल के खिलाफ़ हमले का दावा किया है.
'पूरे लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर अटैक...'
इज़रायली सेना ने कहा कि उसने बॉर्डर पार से आए एक प्रोजेक्टाइल को रोक लिया और कई दूसरे खुले इलाकों में गिरे. किसी के घायल होने या नुकसान की खबर नहीं है.
इजरायली एयरफोर्स ने बयान जारी करते हुए कहा, "IDF अभी पूरे लेबनान में आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर ज़ोरदार हमला कर रहा है, यह हमला इज़रायल देश की तरफ़ की गई फायरिंग के जवाब में किया गया है. ईरानी आतंकवादी शासन की देखरेख में काम कर रहे आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल और उसके नागरिकों पर गोलीबारी की."

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







