
'बेटा सरेंडर कर दे', आतंकी को समझाती रही मां, फिर भी सेना पर चलाई गोली, त्राल एनकाउंटर में ढेर आमिर का Video
AajTak
अवंतीपोरा, त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जैश के आतंकवादी मार गिराए गए. इस मुठभेड़ में आमिर वानी का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह अपनी मां से सरेंडर करने की गुजारिश को इंकार करते दिखा रहा है. बाद में उसने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की और मुठभेड़ में मारा गया.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अवंतीपोरा के त्राल में आज यानी गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया. त्राल में फायरिंग अभी भी जारी है. छिपे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस बीच एनकाउंटर में मारे गए आमिर वानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है.
वीडियो में आमिर वानी की मां उससे वापस आने की गुजारिश करती हुई भी नजर आती है, लेकिन उसने मां की बात मानने से इनकार कर दिया. मां के साथ वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि किस तरह उसकी मां उसे लोकल भाषा में कह रही हैं कि "बेटा सरेंडर कर दो" लेकिन वह मां की एक नहीं सुनता है, और सेना पर फायरिंग करता है. आखिरकार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया.
यह भी पढ़ें: जैश के आतंकियों के हाथ में बंदूक, चेहरे पर दहशत... सामने आया त्राल एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज
"सरेंडर कर दो बेटा...", कहती रही मां
वीडियो कॉल पर बात करने वक्त आमिर की मां उससे कहती हैं- 'सरेंडर कर दो.' जवाब में आमिर कहता है- 'फौज को आगे आने दो फिर देखता हूं.'
यह एनकाउंटर के पहले का पहले का फुटेज है. जिस घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, वहीं से वह वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. वीडियो कॉल पर बात करते वक्त उसके हाथ में AK -47 राइफर भी नजर आती है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












