
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस... दो आतंकियों की असली तस्वीरें आईं सामने, IED प्लांट करने वाले की हुई पहचान
AajTak
Bengaluru Cafe Blast: कर्नाटक के बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के 2 आरोपियों की असली तस्वीर सामने आई है. दोनों NIA से वांटेड इनामी आतंकी हैं. सूत्रों का कहना है कि कैफे में IED प्लांट करने वाले मुख्य आरोपी की भी पहचान कर ली गई है.
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में आतंकी Musaavir Hussain Shazib ने IED रखा था. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि संदिग्ध कोई और नहीं, बल्कि NIA से वांटेड इनामी आतंकी Musavir Hussain Shazib है. वह Shivmoga मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है. इस मामले में जांच एजेंसियों को अब तक जितने भी इनपुट मिले हैं और संदिग्ध का जो हुलिया सीसीटीवी में कैद हुआ है, वो musaavir से काफी मेल खाता है.
सूत्रों के अनुसार, Musaavir Hussain Shazib के साथ ब्लास्ट में साथ देने वाले आतंकी की भी पहचान कर ली गई है. Musaavir Hussain के साथ साजिश में अब्दुल माथेरन ताहा भी शामिल था. अब्दुल माथेरन ताहा भी NIA से वांटेड है, उस पर भी NIA ने इनाम रखा हुआ है.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु ब्लास्ट: आरोपी ने दो घंटे के अंदर बदले थे कपड़े, CCTV फुटेज में सामने आया अलग-अलग हुलिया
बेंगलुरु ब्लास्ट का मुख्य आरोपी Musaavir Hussain Shazib और अब्दुल माथेरन तीर्थहल्ली शिवमोग्गा कर्नाटक के रहने वाले हैं. दोनों पहले कर्नाटक में हुई एक आतंकी घटना में शामिल रहे हैं और NIA से वांटेड हैं. दोनों पर NIA ने 3-3 लाख का इनाम रखा हुआ था.
बीते 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुआ था धमाका
बता दें कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में बीते 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे विस्फोट हुआ था. इसमें 10 लोग घायल हो गए थे. धमाका होते ही कैफे के अंदर धुआं भर गया और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने नजर आए थे. शुरू में लोगों को लगा था कि शायद ये सिलेंडर ब्लास्ट है, लेकिन जब पुलिस और NIA की टीम मौके पर पहुंची तो शक की सूई दूसरी ओर घूम गई. इसके बाद केस पूरी तरह NIA को सौंप दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










