
बीमारी, अंधविश्वास या कुछ और... जब नाचते-नाचते मर गए 400 लोग
AajTak
505 साल पहले फ्रांस में एक अजीब बीमारी के चलते 400 लोगों की मौत हो गई. इस बीमारी में लोगों ने अचानक से नाचना शुरू कर दिया था. वो तब तक नाचते थे जब तक कि उनका शरीर काम करना न बंद कर दे या उनकी मौत न हो जाए. क्या थी ये बीमारी और क्या थी इसके पीछे की वजह चलिए जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से...
आज से 505 साल पहले यानि 1518 में फ्रांस (France) के स्टार्सबर्ग (Strasbourg) शहर में एक ऐसी विचित्र घटना घटी जिसने लोगों के होश ही उड़ा दिए थे. एक अंजान बीमारी के कारण शहर के कुछ लोगों न अपने घरों से बाहर निकलकर अचानक नाचना शुरू कर दिया. वे तब तक नाचते रहे, जब तक कि उनके शरीर ने काम करना बंद नहीं कर दिया. या फिर जब तक उनकी मौत नहीं हो गई.
इस तरह लोगों के मरने का सिलसिला कई दिन तक चलता रहा. लेकिन बावजूद इसके इस बीमारी के फैलने का कारण आज तक पता नहीं लग सका है. लेकिन जब भी इस बीमारी का जिक्र होता है तो इसे फ्रांस में हुई एक घटना से जोड़कर देखा जाता है. तो क्या थी वो घटना चलिए जानते हैं विस्तार से...
तारीख 14 जुलाई 1518... जब फ्रांस के स्टार्सबर्ग में रहने वाली फ्राउ ट्रॉफिया (Frau Troffea) नामक एक महिला अचानक अपने घर से बाहर निकलकर नाचने लगी. हैरानी की बात ये थी कि जब ये महिला नाच रही थी तो न तो वहां कोई गाना बज रहा था और न ही कोई गाना गा रहा था. महिला बस अपनी ही धुन में नाचे जा रही थी.
एक और बात इसमें काफी विचित्र ये थी कि नाचते समय फ्राउ के चेहरे पर कोई भाव नहीं था. न वो हंस रही थी और न ही रो रही थी. वो बस बेसुध होकर नाच रही थी. तब फ्राउ की इस हरकत को देखकर कई लोग घरों से बाहर निकल आए. वे हैरान होकर उसका डांस देख रहे थे. उन्हें लगा कि फ्राउ शायद नशे में है, इसलिए नाच रही है. तो वहीं, कुछ लोग उसे पागल समझ रहे थे.
हालांकि, किसी के लिए भी उसके नाचने का कारण समझ पाना मुश्किल था. फ्राउ के पति ने उसे रोकने की कोशिश भी की. लेकिन फ्राउ ने उसकी एक न सुनी और बस नाचती ही रही. फ्राउ सुबह से नाच रही थी. नाचते-नाचते शाम हो गई लेकिन उसना नाचना बंद नहीं हुआ. उसके शरीर के काफी अंग फूल गए थे. लेकिन बावजूद इसके वो नाच रही थी. तभी अचानक वो बेहोश होकर नीचे गिर गई. पति उसे उठाकर घर ले गया.
लेकिन ये क्या... अगले दिन सुबह उठते ही उसने फिर से नाचना शुरू कर दिया. ना कुछ खाया और ना ही पिया. बस नाचती ही गई. इस तरह नाचते-नाचते उसे दो-तीन दिन बीत गए. अब उसके पति को उसकी चिंता होने लगी. तो उसे इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास ले जाया गया. उधर फ्राउ की ही तरह 34 लोग भी इसी तरह अचानक से नाचने लगे थे. जब इस बात का पता शहर में चला तो इस बीमारी को 'डांसिंग प्लेग' का नाम दिया गया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








