
बीच समंदर में हेलिकॉप्टर से जहाज पर उतरे हूती विद्रोही, गन पॉइंट पर लिया पूरा स्टाफ... शिप हाइजैक का वीडियो आया सामने
AajTak
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया. यह इंटरनेशनल जहाज है और तुर्की से भारत जा रहा था. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है. इसे यमन ने जारी किया है. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हेलिकॉप्टर से ईरान समर्थित हूती के विद्रोही जहाज पर उतरते हैं और पॉजिशन लेकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं.
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक मालवाहक जहाज को हाईजैक कर लिया है. इस जहाज के चालक दल को बंधक बना लिया गया है. इस पूरे घटनाक्रम को बीच समंदर में अंजाम दिया गया है. यमन ने एक वीडियो जारी किया गया है. इसमें देखा जा रहा है कि एक हेलिकॉप्टर अचानक जहाज के ऊपर आता है. कुछ ही देर में बंदूक लिए हूती विद्रोही उतरते हैं और पॉजीशन ले लेते हैं. ये लोग जहाज के एंट्री गेट तक पहुंचते हैं और गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं.
वीडियो में देखा जा रहा है कि सबसे पहले चालक को बंधक बना लिया जाता है. बाद में ये जहाज को आगे ले जाते हैं. आसपास कुछ नावें भी चलती देखी जा रही हैं. बता दें कि विद्रोही संगठन हूती को ईरान का भी समर्थन प्राप्त है. रविवार को हूती विद्रोही बीच समंदर तैर रहे मालवाहक जहाज 'गैलेक्सी लीडर' पर हेलिकॉप्टर से उतरे थे. उन्होंने चालक दल के 25 सदस्यों को बंधक बनाया और पूरी शिप को कब्जे में ले लिया था. उसे लेकर यमन के एक बंदरगाह पर पहुंचे थे. हूती ने एक बयान जारी कर इस शिप हाईजैकिंग की जिम्मेदारी ली है.
'जहाज पर कई देशों के मेंबर्स मौजूद थे'
यमन ने वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि हूती ने लाल सागर में इजरायली ध्वज वाले जहाज को जब्त कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि यमन के हूती ने एक हेलिकॉप्टर का उपयोग करके अपने लड़ाकों को जहाज पर उतारा और उसे अपने कब्जे में ले लिया. बताया गया कि इस जहाज पर यूक्रेन, बल्गेरिया, फिलिपींस और मैक्सिको समेत कई देशों के क्रू मेंबर मौजूद थे.
'तुर्किए से भारत जा रहा था मालवाहक जहाज'
बताते चलें कि ये जहाज तुर्की से भारत जा रहा था. इजरायल ने जहाज के अपहरण के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है. जबकि इसे पूरी दुनिया के लिए सबसे गंभीर घटना बताया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि ब्रिटिश स्वामित्व वाले जापानी मालवाहक जहाज को ईरान के सहयोगी हूती लड़ाकों ने हाईजैक कर लिया. वहीं, फिलिस्तीन समर्थित हमास ने हूती लड़ाकों को इस हाईजैक के लिए शुक्रिया कहा है. अधिकारियों का कहना है कि जहाज पर कोई भी इजरायली नागरिक नहीं है. दावा किया जा रहा है कि इजरायली नागरिकों को बंधक बनाने के उद्देश्य से इस मालवाहक जहाज को किडनैप किया गया है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










