
बीच इंटरव्यू में चली गई लाइट, बिना ट्रांसलेटर के बोलते रहे जेलेंस्की, कहा- अब ये सब यूक्रेन में आम है
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को कीव के मरीनस्की पैलेस में द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दो बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, जो यूक्रेन में जारी ऊर्जा संकट की स्थिति को दिखाता है. इंटरव्यू के दौरान लाइट दो बार गई, जिसके बाद जनरेटर चलाना पड़ा.
यूक्रेन की राजधानी कीव में ब्रिटिश अखबार द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को दो बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. यह घटना कीव के मरीनस्की पैलेस में हुई, जहां बातचीत के बीच अचानक लाइट चली गई.
सोशल मीडिया पर वायरल इंटरव्यू के वीडियो में देखा जा सकता है कि बातचीत की शुरुआत में ही पहली बार लाइट चली जाती है. थोड़ी देर बाद जनरेटर चालू हुआ तो बिजली लौटी और इंटरव्यू दोबारा शुरू हुआ. लेकिन बीच में एक बार फिर बिजली गुल हो गई.
'ऐसी बिजली कटौती अब यूक्रेन में आम है'
इस दौरान जेलेंस्की ने बिना अनुवादक के बातचीत जारी रखी, जब तक कि बैकअप पावर चालू नहीं हो गया. बाद में उन्होंने मुस्कुराते हुए पत्रकार ल्यूक हार्डिंग से कहा कि 'ऐसी बिजली कटौती अब कीव और पूरे यूक्रेन में सामान्य बात हो गई है.' यह घटना यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच ऊर्जा संकट की गंभीर स्थिति को एक बार फिर उजागर करती है.
यूक्रेन के हमले से रूस में पावर कट
बिजली संकट का सामना सिर्फ यूक्रेन ही नहीं बल्कि रूस भी कर रहा है. हाल ही में यूक्रेन की ओर से किए गए रातभर चले ड्रोन हमले से दक्षिण-पश्चिमी रूस के शहर वोरोनेझ में बिजली और हीटिंग सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित हो गई.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










