
बीच आसमान में जब फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, 100 यात्रियों की सांसें अटकी, मचा हड़कंप
AajTak
इंग्लैंड से 100 यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट का इंजन हवा में फेल होने की खबरें आ रही हैं. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एयरपोर्ट पर उतरना है. फ्लाइट का इंजन फेल होने के चलते सिडनी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है.
इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में सवार होकर जा रहे 100 यात्रियों की सांसे तब अटक गईं, जब उन्हें पता चला कि उनके विमान का इंजन बीच हवा में ही खराब हो गया है. इस फ्लाइट को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एयरपोर्ट पर उतारा जाना था. अचानक आई इस इमरजेंसी के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट मैसेज भेज दिया गया. एंबुलेंस के साथ-साथ सभी इमरजेंसी सर्विस वहां पहुंच गई. हालांकि, आखिर में फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा लिया गया. फ्लाइट क्वांटास एयरलाइंस की थी, जिसका नंबर QF144 था.
क्वांटास एयरलाइंस की फ्लाइट ने बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे (ऑस्ट्रेलिया का समय) सिडनी हवाईअड्डे पर लैंडिंग की. एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि कि फ्लाइट के सिडनी एयरपोर्ट पहुंचने के 1 घंटे पहले पायलट ने इंजन में समस्या का अनुभव किया. विमान के उतरने से पहले ही हवाईअड्डे पर आपातकालीन कर्मचारी तैनात कर दिए गए थे. एहतियात के तौर पर दमकल, पुलिस और एंबुलेंस कर्मी भी मौजूद थे.
बता दें कि हाल ही में नेपाल की यति एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था. इसमें 86 यात्रियों सहित 72 लोगों ने जान गंवा दी. ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि 11 बजकर 10 मिनट पर लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक, ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई.
बता दें कि हादसे का शिकार हुए प्लेन को 15 साल पहले 2007 में शराब कारोबारी विजय माल्या के स्वामित्व वाली किंगफिशर एयरलाइंस ने खरीदा था. माल्या की एयरलाइंस कंपनी अब बंद हो चुकी है. वर्तमान में सिर्फ बुद्धा एयर और यति एयरलाइंस नेपाल में एटीआर-72 विमान का इस्तेमाल करती हैं.
नेपाल की सरकार ने दुर्घटना की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है. जांच कमेटी की अध्यक्षता नेपाल के पूर्व विमानन सचिव नागेंद्र घिमिरे कर रहे हैं. पैनल को दुर्घटना की जांच करने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है. इसके बाद उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








