
बीएलएफ ने शुरू किया 'ऑपरेशन बाम', बलूचिस्तान में 17 जगहों पर हुए धमाके
AajTak
बीएलएफ प्रवक्ता मेजर ग्वाराम बलूच ने इस कैंपेन को 'बलूच राष्ट्रीय मुक्ति संग्राम में एक नई सुबह' बताया और कहा कि यह कैंपेन मकरान तटीय इलाके से लेकर पहाड़ी कोह-ए-सुलेमान पर्वत रेंज तक फैला हुआ है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) में मंगलवार देर रात कई सरकारी प्रतिष्ठानों पर सिलसिलेवार हमले और धमाके हुए, जिसकी ज़िम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने ली. संगठन ने 'ऑपरेशन बाम (डॉन)' शुरू करने का ऐलान किया है. पंजगुर, सुरब, केच और खारन सहित कई जिलों में करीब 17 हमले हुए हैं.
हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक धमाके की वजह से हुए नुकसान की पूरी तरह से पुष्टि नहीं की है. एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि प्रभावित इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. धमाकों के दौरान निशाना बनाई गई जगहें में कथित तौर पर सैन्य चौकियां, संचार ढांचे और प्रशासनिक सुविधाएं शामिल थीं.
'बलूच राष्ट्रीय मुक्ति संग्राम में एक नई सुबह...'
बीएलएफ प्रवक्ता मेजर ग्वाराम बलूच ने इस कैंपेन को 'बलूच राष्ट्रीय मुक्ति संग्राम में एक नई सुबह' बताया और कहा कि यह कैंपेन मकरान तटीय इलाके से लेकर पहाड़ी कोह-ए-सुलेमान पर्वत रेंज तक फैला हुआ है. उन्होंने दावा किया कि हमलों को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को 'मानव और भौतिक दोनों तरह का नुकसान' पहुंचाने के लिए सावधानीपूर्वक लॉन्च किया गया है.
मेजर ग्वाहराम ने एक बयान में कहा, "प्रतिरोध एक नए फेज में प्रवेश कर चुका है. ऑपरेशन बाम का मकसद यह दिखाना है कि बलूच लड़ाके बड़े भूभाग में बड़े पैमाने पर, समन्वित अभियान चलाने में काबिलियत रखते हैं." उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन खत्म होने के बाद बीएलएफ इसके नतीजों के बारे में और जानकारी इकट्ठा करेगा.
यह भी पढ़ें: आतंकवाद पर बलूचिस्तान का जिक्र चाहते थे चीन-पाकिस्तान, राजनाथ ने क्यों दस्तखत से किया इनकार? Inside story

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










