
बिहार: कंटेनर से टकराई BJP सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी, ड्राइवर और बॉडीगार्ड गंभीर
AajTak
राज्यसभा सांसद की गाड़ी जब गांधी सेतु के गायघाट के पास पहुंची तो एक कंटेनर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई. इस हादसे में उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गए. दोनों को सर में सीरियस इंजरी है. सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी चोट आई है और उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी देर रात बिहार के पटना में हादसे का शिकार हो गई है. सड़क हादसे में सांसद और उनके बॉडीगार्ड के साथ-साथ गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक सांसद सतीश चंद्र दुबे बीती रात बगहा से पटना लौट रहे थे. इस दौरान उनकी गाड़ी गांधी सेतु पर हादसे का शिकार हो गई.
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद की गाड़ी जब गांधी सेतु के गायघाट के पास पहुंची तो एक कंटेनर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई. इस हादसे में उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गए. दोनों को सर में सीरियस इंजरी है. सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी चोट आई है और उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
सांसद की हालत खतरे से बाहर
पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक हादसे के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और उनके घायल बॉडीगार्ड और ड्राइवर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. सांसद की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. हालांकि उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड को शरीर में कई जगह पर चोट आई है.
बगहा से पटना लौट रहे थे सांसद
बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे कल यानी रविवार को बगहा में थे और यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया था. इसके बाद वह बीती रात पटना वापस आ रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











