
बिहार: अस्पताल था खुला, लेकिन डॉक्टर मना रहे थे 'संडे', मरीज की हो गई मौत
AajTak
जमुई सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक के गायब रहने से इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. जब मामला सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार भारती के संज्ञान में आया तो उन्होंने ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही.
बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के मिशन-60 के बावजूद जमुई सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा. सदर अस्पताल जमुई से डॉक्टरों की लापरवाही सामने आ रही हैं. डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीजों की मौत सदर अस्पताल जमुई के लिए आम बात हो गई है. कुछ ऐसा ही रविवार को भी हुआ जब इमरजेंसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण एक मरीज की मौत हो गई. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया.
जानकारी के मुताबिक, रविवार को जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के चंन्द्रवंशी टोला निवासी निवासी मोहन राम के पुत्र संजय राम को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. लेकिन इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी के दौरान चिकित्सक के गायब रहने के कारण इलाज नहीं हो सका. डॉक्टर की गैरमौजूदगी के कारण हुई मौत को देखकर अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी इमरजेंसी वॉर्ड से फरार हो गए.
लगभग आधे घंटे के हंगामे के बाद डॉ. मनीष कुमार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और संजय राम को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल के व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चिकित्सक के लापरवाही के कारण इनकी मौत हुई है. यदि सही समय पर इनका इलाज होता तो शायद मौत नहीं होती.
परिजनों ने बताया कि संजय राम की तबियत शनिवार की शाम अचानक बिगड़ गई थी. एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया जा रहा था और थोड़ी राहत मिलने पर रविवार को इलाज के लिए जमुई लाया जा रहा था. रास्ते में तबियत फिर बिगड़ गई और बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाया गया. परिजनों ने घटना की सूचना सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार भारती को दी गई. उन्होंने ड्यूटी से गायब रहे चिकित्सक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
एसीएमओ ने किया डॉक्टर का बचाव उधर, इस मामले में सदर अस्पताल के एसीएमओ डॉ. रमेश प्रसाद ने डॉक्टर मनीष कुमार का बचाव करते हुए कहा कि मरीज की हालत बहुत ही गंभीर थी और उसे मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था. उन्होंने कहा कि मरीज का इलाज पहले निजी क्लीनिक में कराया जा रहा था जहां से उसे अपने घर ले जाया गया. लेकिन रविवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर उसकी घर पर ही मौत हो गई थी.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







