
'बिल्ली को मारा और सबके सामने खा गई...', क्या है वो मामला जिसे ट्रंप ने बनाया चुनावी मुद्दा, बना मजाक
AajTak
अमेरिका के स्प्रिंगफील्ड, ओहायो में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी रह रहे हैं जो हैती से आए हैं. इन्हीं में से एक महिला पर आरोप लगा कि उसने एक बिल्ली को मारा और फिर उसे खा गई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया और उस पर भारी जुर्माना लगाया. हालांकि, प्रवासियों द्वारा पालतू जानवरों को खाए जाने के दावे को खुद सिटी मैनेजर ने खारिज किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को प्रेसिडेंशियल डिबेट में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के लेकर जो कहा, उस पर बहस छिड़ गई है. डेमोक्रेट्रिक उम्मीदवार और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि वर्तमान सरकार अवैध प्रवासियों के मुद्दे का समाधान करने में विफल रही है और हालात ये हैं कि अमेरिकी राज्य ओहायो में बसे हैती से आए अवैध प्रवासी स्थानीय अमेरिकियों के पालतू जानवरों को चुराकर उनका मांस खा रहे हैं.
हालांकि, डिबेट के मॉडरेटर डेविड मुइर ने ही ट्रंप के इस दावे को निराधार बता दिया. उन्होंने स्प्रिंगफील्ड, ओहायो को सिटी मैनेजर का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि प्रवासी स्थानीय अमेरिकियों के पालतू जानवरों को मारकर खा रहे हैं.
प्रवासियों के कथित रूप से पालतू जानवरों के मांस खाने का मुद्दा तब चर्चा में आया जब ओहायो की एक प्रवासी महिला को बिल्ली मारने और उसे खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
गवाह ने क्या बताया?
27 साल की Allexis Telia Ferrell ओहायो की Canton शहर की रहने वाली हैं जो अब अमेरिका में विवादित नाम बन चुकी है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक बिल्ली को मारा और फिर उसे खा लिया.
Ferrell के खिलाफ एक गवाह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने एक बिल्ली को सिर पर मारा और फिर उसे आसपास के लोगों का सामने ही खा लिया. इसके बाद 6 सितंबर 2024 को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. उन पर जानवरों के साथ क्रूरता का आरोप लगा और एक लाख डॉलर के जुर्माने पर उन्हें जमानत दी गई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










