
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान, ब्लैक सूट में दबंग का टशन, 24 अगस्त को आएगा 19वां सीजन
AajTak
टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 के सेट से बॉलीवुड के सुपरस्टार और होस्ट सलमान खान की पहली फोटो सामने आ गई है. इस दौरान सलमान खान का स्वैग वाला अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने चित-परिचित अंदाज में कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं. इस शो से जुड़े नए अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं. कभी सेट से जुड़ा कोई वीडियो वायरल हो रहा है तो कभी कंटेस्टेंट के नामों की लिस्ट. वहीं इन सब के बीच 'बिग बॉस 19' के सेट सलमान खान की पहली फोटो वायरल हुई है. जो इस समय वायरल है.
बता दें कि बिग बॉस शो का फैंस को हर बार की तरह इस बार भी बेसब्री से इंतजार है. इस रविवार को शो का पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा. जिसके लिए सलमान खान ने शूटिंग भी शुरू कर दी है. अब उनकी नई फोटो ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
बिग बॉस 19 के सेट पर पहुंचे सलमान खान बिग बॉस 19 के सेट से वायरल हो रही सलमान खान की फोटो में एक्टर अपने जाने-पहचाने अंदाज में नजर आ रह हैं. सलमान ब्लैक कलर के कोट पैंट में दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल है और फैंस सलमान खान के अंदाज को पंसद कर रहे हैं. वहीं सेट के मंच पर बड़ा सा शेर भी बनाया गया है, जिसने ताज पहना हुआ है.
कब से शुरू होगा बिग बॉस 19? 'बिग बॉस 19' की प्रीमियर डेट 24 अगस्त है. इस सीजन की थीम राजनीति से जुड़ी है. तो वहीं इसके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी आज सभी के सामने आई है. जिसके मुताबिक अभी तक 17 कंटेस्टेंट्स को चुना जा चुका हैं.
किन कंटेस्टेंट्स के नाम हुआ फाइनल! बता दें कि हमने कुछ दिन पहले ही बताया था कि टीवी एक्टर गौरव खन्ना, अशनूर कौर, शहनाज गिल, शहबाज बदेशा, अभिषेक बजाज, बशीर अली, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे स्टार्स बिग बॉस 19 में एंट्री लेंगे. वहीं इसके अलावा कनिका सदानंद , सिंगर अमाल मलिक, नतालिया जानोस्जेक , नीलम गिरी, प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा, तान्या मित्तल का नाम भी जुड़ गया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










