
बिग बॉस के घर में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का इमोशनल ब्रेकडाउन, इस वजह से फूट फूट कर रोईं
AajTak
शो में मूज जटाना के एक कमेंट की वजह से अक्षरा सिंह हर्ट हो गईं. उन्हें मूज का कमेंट अच्छा नहीं लगा और वो रोने लगीं. डिनर करते वक्त अक्षरा सिंह आती हैं और बैठती हैं. उस वक्त मिलिंद, निशांत, नेहा, राकेश और प्रतीक सहित कुछ लोग बैठे होते हैं. अक्षरा बोलती हैं कि वो मूज के साथ बहुत फ्रेंडली हैं लेकिन अब वो डिस्टेंस मेंटेन करेंगी.
बिग बॉस ओटीटी 24/7 लाइव है. वहीं शाम 7 बजे से एक घंटे का स्पेशल एपिसोड भी स्ट्रीम हो रहा है. शो ने पहले दिन से धमाल मचाना शुरू कर दिया है. घरवाले भी फुलफॉर्म में नजर आ रहे हैं. घर में एंट्री के साथ ही दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ. वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस भी शो में इमोशनल होती नजर आईं.More Related News













