
बाराबंकी: वॉट्सएप पर फैलाई सांप्रदायिक अफवाह, तो ग्रुप एडमिन पर दर्ज होगा केस- डीएम
AajTak
बाराबंकी के डीएम ने आदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक और अश्लील संदेश पोस्ट नहीं करेगा. ऐसा करने पर ग्रुप एडमिन और वॉट्सएप मैसेज के एडमिन पर कार्यवाही होगी. इसके साथ ही डीएम ने धारा 144 की अधिसूचना जारी कर दी है. वकील रणधीर सिंह ने डीएम के आदेश को बताया अवैधानिक.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले सावधान हो जाएं. दरअसल, यहां के डीएम सत्येंद्र कुमार ने आदेश दिया है कि वॉट्सएप या सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक और अश्लील संदेश पोस्ट नहीं करेगा. ऐसा करने पर वॉट्सएप के ग्रुप एडमिन पर कार्यवाही होगी. इसके साथ ही डीएम ने धारा 144 की अधिसूचना जारी कर दी है.
उधर, जिले के कुछ वकीलों ने डीएम के आदेश का विरोध किया है. वकील रणधीर सिंह ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि सोशल मीडिया, वॉट्सएप पर पाबंदी लगाई जाए. डीएम का आदेश अवैधानिक है. डीएम सत्येंद्र कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और आने वाले अन्य धार्मिक त्योहार को देखते हुए बाराबंकी जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है.
डीएम की जारी अधिसूचना में कहा गया कि अगर किसी वॉट्सएप ग्रुप पर सांप्रदायिक या अश्लील पोस्ट डाली जाएगी, तो सूचना न देने पर ग्रुप एडमिन पर कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा. बाराबंकी डीएम का यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद जिले के कुछ वकीलों ने इसका विरोध करते हुए अवैधानिक आदेश बताया.
अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि डीएम का यह आदेश सीआरपीसी की धारा 144 के नियमों के खिलाफ है. सीआरपीसीसी की धारा में कहीं ये नहीं लिखा है कि वॉट्सएप, सोशल मीडिया ग्रुप पर मैसेज भेजने पर किसी भी तरह की पाबंदी लगाई जाए. डीएम द्वारा अनावश्यक शक्ति का जो प्रयोग किया जा रहा है, वह गलत है.
डीएम ने धारा 144 में जारी की अधिसूचना
डीएम सत्येंद्र कुमार ने 3 जनवरी 2024 को जिले में धारा 144 लागू होने की अधिसूचना जारी की है. इसके ऑर्डर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 3 पन्नों की अधिसूचना में डीएम ने 31 प्वाइंट लिखे हैं. इसके पहले और दूसरे प्वाइंट पर लिखा है कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति अपत्तिजनक संदेश, वीडियो, चित्र, ऑडियो मैसेज और अश्लील संदेश प्रकाशित नहीं करेगा.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





