
बाराबंकी पुलिस ने पकड़े इंटरनेशनल स्मैक तस्कर, नेपाल व खाड़ी देशों की करेंसी बरामद
AajTak
यूपी के बाराबंकी (UP Barabanki) पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो विदेशी नागरिकों समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 750 ग्राम नशीला पदार्थ, 8 लाख रुपए, 6 मोबाइल, चेकबुक समेत दिरहम, व नेपाली करेंसी बरामद की है.
यूपी की बाराबंकी (UP Barabanki) पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने नेपाल के रहने वाले पति-पत्नी समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 750 ग्राम स्मैक, नेपाली और खाड़ी देशों की मुद्राएं, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, करीब 8 लाख रुपये नकद, 21 हजार रुपये नेपाली करेंसी, 6 मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड, चेक बुक और आधार कार्ड समेत तमाम सामान बरामद हुआ है.
पकडे़ गए अभियुक्त नेपाल जेल में बंद 2 कैदियों के नेटवर्क से धंधा चलाते थे. अभियुक्तों को पास से मिली खाड़ी देशों की करेंसी के कारण पुलिस अलर्ट हो गई है. खाड़ी देशों तक फैले इस नशे के नेटवर्क की पुलिस छानबीन कर रही है
खाड़ी देश और नेपाल की करेंसी बरामद
. मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बाराबंकी-नेपाल रोड पर गनेशपुर चौकाघाट रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला समेत 4 संदिग्ध लोगों को रोका और तलाशी लेने पर नशे की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ.
नेपाल से संचालित हो रहा था तस्करी का नेटवर्क
पकड़े गए चारों अभियुक्तों में से विजय विक्रम शाह व उसकी पत्नी जगत कुमारी शाह लेखगाऊ जनपद सुर्खेत नेपाल के रहने वाले हैं. जबकि अरमान पुत्र, तुफैल व नसीर ये दोनों बाराबंकी के रहने वाले हैं. एडिशनल एसपी पूणेंदु सिंह ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला है कि ये गिरोह काफी अरसे से संचालित हो रहा है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







