
बाबर की पीट पीटकर हत्या पर सीएम योगी ने जताया दुख, दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
AajTak
बाबर कुशीनगर का रहने वाला था. वह बीजेपी की जीत के बाद मिठाई बांट रहा था, तभी उसके ही रिश्तेदारों ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी थी.
यूपी के कुशीनगर में मुस्लिम युवक की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. इतना ही नहीं सीएम योगी ने मामले में जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. दरअसल, बाबर कुशीनगर का रहने वाला था. वह बीजेपी की जीत के बाद मिठाई बांट रहा था, तभी उसके ही रिश्तेदारों ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी थी.
घटना कुशीनगर के रामकोला थाने के कठघरही गांव की है. यहां बाबर ने बीजेपी के लिए प्रचार किया था. इतना ही नहीं सरकार बनने के बाद उसने मिठाई भी बांटी. इसके बाद पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी. पीड़ित को अस्पताल भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई.
युवक ने लगाए थे जय श्री राम के नारे मृतक के भाई चंदे आलम ने बताया कि बाबर ने 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनने के बाद गांव में मिठाई बांटी थी. इस वजह से उसके पड़ोसी नाराज थे. इसके बाद 20 मार्च को दुकान से लौटने के बाद बाबर ने 'जय श्रीराम' का नारा लगा दिया. इसके बाद पट्टीदार अजीमुल्लाह, आरिफ, ताहिद, परवेज ने साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया. सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर पिटाई की.
पड़ोसियों ने युवक को छत से फेंका मृतक की पत्नी फातमा ने बताया कि पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बाबर को पीटा था. जान बचाने के लिए बाबर अपनी छत पर चढ़ गया, लेकिन वहां भी पड़ोसी पहुंच गए और छत से बाबर को नीचे फेंक दिया. वहीं मृतक की मां जैबुन्निशा ने कहा कि छत से गिरे बाबर को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया. लखनऊ में इलाज के दैरान बाबर की मौत हो गई.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







