
बाघ बन गया जंगल का जल्लाद! तेंदूपत्ता तोड़ने गई बुजुर्ग महिला की मौत, दो दिन में चार महिलाओं की गई जान
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ का आतंक बढ़ता जा रहा है. रविवार को मूल तहसील के महादवाड़ी गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गई 65 वर्षीय महिला पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इससे पहले शनिवार को सिंदेवाही में तीन महिलाओं की जान जा चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत हैं.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार को सिंदेवाही तहसील में तीन महिलाओं की मौत के बाद, रविवार 11 मई को एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है. मूल तहसील के महादवाड़ी गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गई 65 वर्षीय विमला बुधा डोंडे नाम की बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
दरअसल, यह घटना महादवाड़ी पिंपळखुट बीट के कंपार्टमेंट नंबर 537 में सुबह उस वक्त हुई जब विमला अन्य महिलाओं के साथ तेंदूपत्ता इकट्ठा करने जंगल गई थी. तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने घात लगाकर हमला किया. ग्रामीणों ने जब विमला की चीखें सुनीं, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. शनिवार को सिंदेवाही तहसील में भी ठीक ऐसी ही स्थिति में तीन महिलाओं की जान चली गई थी.
यह भी पढ़ें: चंद्रपुर में बाघ का कहर, पत्ते बीनने गई तीन महिलाओं को बनाया शिकार
आज की घटना में मृतक महिला विमला अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया. चंद्रपुर जिले में इन दिनों तेंदूपत्ता संकलन का मौसम चल रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों की ओर जा रहे हैं. दूसरी ओर, भीषण गर्मी में पानी की तलाश में बाघों की भी जंगल में सक्रियता बढ़ गई है, जिससे इंसानों और बाघों का आमना-सामना बार-बार हो रहा है.
इस घटना से पूरे महादवाड़ी गांव में डर और दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है. वे तेंदूपत्ता सीजन के दौरान सुरक्षा इंतजामों और निगरानी को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







