
बांग्लादेश हिंसा की आग लंदन तक... भारतीयों के प्रोटेस्ट में घुसे खालिस्तानी, ढाका के समर्थन में किया हुड़दंग
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ लंदन में भारतीय और बांग्लादेशी हिंदू समुदाय ने प्रदर्शन किया. इस दौरान खालिस्तान समर्थक समूह के कुछ सदस्य भी बांग्लादेश के समर्थन में पहुंचे. भारत में भी इस मुद्दे पर कई राज्यों में प्रदर्शन हुए, जबकि भारत सरकार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है.
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और हिंसा के खिलाफ शनिवार को लंदन में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर भारतीय और बांग्लादेशी हिंदू समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान एक नया मोड़ तब देखने को मिला, जब खालिस्तान समर्थक गिरोह के पांच सदस्य बांग्लादेश के समर्थन में वहां पहुंच गए. ये लोग नारे लगाते और अपने झंडे लहराते और हुड़दंग करते नजर आए.
प्रदर्शन कर रहे हिंदू समुदाय के लोगों ने बांग्लादेश का राष्ट्रगान "आमार शोनार बांग्ला" भी बजाया और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को तुरंत रोकने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: टेक्नोलोजिया... बांग्लादेश के चुनाव में एलॉन मस्क के Starlink इंटरनेट का ऐसा इस्तेमाल, देखें VIDEO
लंदन में यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ, जब एक दिन पहले भारत में भी बांग्लादेश में कथित अत्याचारों को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए. पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर बांग्लादेश सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की.
दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक विरोध-प्रदर्शन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल बीजेपी नेता अनीता महतो ने कहा, "जब तक हिंदू एकजुट नहीं होंगे, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाया गया, यह बेहद गंभीर मुद्दा है." इससे पहले दिल्ली और देश के अन्य शहरों में भी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






