
बांग्लादेश में ‘बाउल’ गायक की गिरफ्तारी पर जोरदार विरोध, कट्टरपंथी हमले बढ़ने की आशंका
AajTak
बांग्लादेश में मशहूर बाउल गायक अबुल सरकार की गिरफ्तारी और उनके समर्थकों पर हालिया हमलों के बाद बुद्धिजीवियों, कलाकारों और नागरिक समाज में नाराजगी बढ़ गई है. 250 से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियों ने धार्मिक उग्रवाद, हिंसा और प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है.
बांग्लादेश में मशहूर 'बाउल' गायक अबुल सरकार की गिरफ्तारी के बाद देश में चिंता और विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. सरकार पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने और हिंसा भड़काने के आरोप लगे, जिसके आधार पर पुलिस ने अबुल सरकार को पश्चिमी मदारीपुर के एक संगीत कार्यक्रम से गिरफ्तार किया और उसी दिन अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया.
इस घटना के बाद कई इलाकों में बाउल समुदाय और समर्थकों पर हमले की खबरें सामने आईं. ढाका के बाहरी इलाके में तौहीदी जनता नाम के समूह ने कलाकारों पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इसके बाद देशभर में बुद्धिजीवियों, छात्रों, लेखकों और सांस्कृतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें: फर्जी पहचान, हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन, बांग्लादेश जाकर की शादी... देहरादून से बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट
सोमवार को जारी एक बयान में 250 से अधिक प्रसिद्ध नागरिकों, जिनमें शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और कलाकार शामिल हैं उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद कट्टरपंथ और धार्मिक उग्रवाद में तेज बढ़ोतरी हुई है. बयान में आरोप लगाया गया कि कुछ समूह खुद को धर्म का एकमात्र संरक्षक बताकर पूरे देश में डर और दमन का माहौल बना रहे हैं.
200 से अधिक मजार तोड़े गए, कई कलाकारों और फकीरों पर हमले
इस बयान में दावा किया गया कि हाल के महीनों में 200 से अधिक मजार तोड़े गए, कई कलाकारों और फकीरों को सड़क पर अपमानित किया गया, महिलाओं को कपड़ों और आवाजाही को लेकर परेशान किया गया, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों गीत, नृत्य, नाटक, खेल पर हमले किए गए.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








