
बांग्लादेश में फरवरी 2026 में होंगे चुनाव, इलेक्शन कमीशन अगले हफ्ते पेश करेगा चुनावी रोडमैप
AajTak
बांग्लादेश चुनाव आयोग (EC) ने गुरुवार को कहा कि वह अगले हफ्ते आम चुनावों के लिए रोडमैप पेश करेगा. बांग्लादेश में आम चुनाव फरवरी 2026 में होना हैं. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस पहले ही 5 अगस्त को चुनाव फरवरी में कराने की घोषणा कर चुके हैं.
बांग्लादेश चुनाव आयोग (EC) ने गुरुवार को कहा कि वह अगले हफ्ते आम चुनावों के लिए रोडमैप पेश करेगा. बांग्लादेश में आम चुनाव फरवरी 2026 में होना हैं. चुनाव आयोग के सीनियर सचिव अख्तर अहमद ने मीडिया को बताया कि रोडमैप में हितधारकों से बैठकें और नियमों में संशोधन की रूपरेखा शामिल होगी.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस पहले ही 5 अगस्त को चुनाव फरवरी में कराने की घोषणा कर चुके हैं. EC ने कहा कि चुनाव फरवरी के पहले हफ्ते में होंगे. ये घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और अन्य दलों की शीघ्र चुनाव की मांगों के बीच आई है.
बता दें कि 5 अगस्त 2024 को स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (SAD) के हिंसक विरोध के बाद शेख हसीना की सरकार को सत्ता छोड़नी पड़ी थी. 8 अगस्त को यूनुस ने अंतरिम सरकार संभाली. SAD का एक बड़ा धड़ा फरवरी 2025 में नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) बना चुका है.
हाल के दिनों में चुनाव को लेकर अटकलें बढ़ गई थीं, क्योंकि NCP नेताओं ने बिना सुधार और अंतरिम सरकार की ओर से शुरू किए गए मुकदमों की समाप्ति के चुनाव कराने की संभावना को खारिज किया है. बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने भी NCP के करीब आते हुए अनुपातिक प्रतिनिधित्व (PR) प्रणाली लागू करने की मांग तेज कर दी है.
NCP समन्वयक नसीरुद्दीन पटवारी ने कहा कि फरवरी में चुनाव हुए तो सरकार को सुधारों के लिए शहीद हुए भाइयों के शव लौटाने होंगे, वरना चुनाव नहीं होंगे. उन्होंने EC की समयसीमा को अवास्तविक बताया.
वहीं, जमात के नायब-ए-अमीर डॉ. सैयद अब्दुल्ला मुहम्मद ताहेर ने भी PR प्रणाली का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र का मतलब है बहुमत की आवाज का सम्मान. उन्होंने BNP पर आरोप लगाया कि वह इसका विरोध कर रही है, क्योंकि इससे वोट चोरी और निरंकुशता पर रोक लगेगी.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








