
बांग्लादेश में एंटी-इंडिया एजेंडे को चीन का समर्थन? कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी नेताओं के बीजिंग दौरे से उठे सवाल
AajTak
बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों की जड़ें मजबूत होने और चीन के साथ उनका मजबूत गठजोड़ क्षेत्र की राजनीतिक स्थिरता और भारत के लिए चिंता पैदा करने वाला है. क्योंकि बांग्लादेश में जैसे-जैसे इस्लामिक ताकतें मजबूत होंगी, वैसे-वैसे वहां हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ेगा.
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के निर्वासन के बाद बांग्लादेश में लगातार भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ रही हैं. मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, यहां तक कि मंदिरों पर भी हमले अब आम बात हो गई है. इसके साथ ही बांग्लादेश की कट्टरपंथी इस्लामिक ताकतें चीन के साथ गठजोड़ बढ़ाकर भारत विरोधी एजेंडा चला रही हैं.
कट्टरपंथी ताकतों का मददगार बना चीन
बांग्लादेश में भारत विरोधी इस्लामिक ताकतों के साथ चीन का मेलजोल खुलकर सामने आया है. चीन लगातार बांग्लादेश में चरमपंथियों की मदद कर रहा है और हाल ही में कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी के नेताओं ने चीन का दौरा किया है. जमात-ए-इस्लामी के मुखिया डॉक्टर शफीकुर्रहमान समेत 9 सदस्यीय दल पांच दिन के चीन दौरे पर है.
ये भी पढ़ें: कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी लड़ेगी चुनाव, बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने हटाया बैन
सबसे बड़ी बात यह है कि चीन ने जमात-ए-इस्लामी को न्यौता दिया था और यह कट्टरपंथी संगठन के साथ चीन नेताओं की दूसरी मुलाकात है. इसके पहले ढाका में चाइनीज दूतावास ने संगठन के मुखिया और सदस्यों की मेहमाननवाज़ी की थी. जमात-ए-इस्लामी ने बांग्लादेश के आगामी आम चुनावों में आनुपातिक प्रतिनिधित्व चुनावी सिस्टम को लागू करने की बात कही है.
बांग्लादेश में शरिया की वकालत

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










