
बांग्लादेश: ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का भारत विरोधी बयान, पाकिस्तान से परमाणु संधि की कर दी वकालत
AajTak
बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद भारत विरोधी स्वर बढ़ रहे हैं. पाकिस्तान से दोस्ती और भारत की खिलाफत की बात होने लगी है. ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि की वकालत की है. देखें बांग्लादेश के प्रोफेसर ने क्या कहा?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











