
बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना के खिलाफ हत्या के दो नए मामले दर्ज, अब तक 84 मामलों में FIR
AajTak
‘डेली स्टार’ अखबार ने खबर दी है कि इन दोनों मामलों के साथ ही हसीना के विरूद्ध दर्ज मामले 84 हो गये हैं, जिनमें हत्या के आरोप के 70, मानवता के विरूद्ध अपराध एवं नरसंहार के आरोप के आठ, कथित अपहरण के तीन तथा अन्य आरोपों के तीन मामले शामिल हैं.
बांग्लादेश में आरक्षण सुधार विरोधी प्रदर्शन के दौरान दो बीएनपी कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की मौत को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ हत्या के दो नए मामले दर्ज किये गये हैं. शुक्रवार को ढाका की अदालतों में ये दोनों मामले दर्ज किये गये. यह हसीना के खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों में नए मामले हैं. सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली के विरूद्ध विद्यार्थियों के भारी प्रदर्शन के बाद हसीना पांच अगस्त को अपना पद छोड़ भारत चली गयी थीं.
शेख हसीना के खिलाफ 84 मामले दर्ज ‘डेली स्टार’ अखबार ने खबर दी है कि इन दोनों मामलों के साथ ही हसीना के विरूद्ध दर्ज मामले 84 हो गये हैं, जिनमें हत्या के आरोप के 70, मानवता के विरूद्ध अपराध एवं नरसंहार के आरोप के आठ, कथित अपहरण के तीन तथा अन्य आरोपों के तीन मामले शामिल हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के मतिउर रहमान ने चार अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओं जुल्कर हुसैन (38), और अंजना (28) की हुई मौत को लेकर किशोरगंज में मामला दर्ज कराया. मामले के बयान के अनुसार विरोध प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों और बीएनपी कार्यकर्ताओं के जुलूस पर आवामी लीग के नेताओं ने डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया.
88 लोग नामजद कुछ बीएनपी कार्यकर्ताओं ने पास के खोरमाप्टरी इलाके में एक जिला आवामी लीग नेता के घर में शरण ली, जहा उन्हें हसीना के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया और फिर आग लगा दी, जिससे हुसैन और अंजना की मौत हो गई. इस मामले में हसीना, पूर्व सड़क परिवहन एवं पुल मंत्री ओबैदुल कादर समेत 88 लोगों को बतौर आरोपी नामजद किया गया है. दूसरा नया मामला मुंशीगंज में 22 वर्षीय एक युवक की मौत को लेकर दर्ज किया गया है. शहर के सुपरमार्केट क्षेत्र में चार अगस्त को छात्र नेतृत्व वाले आंदोलन के दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








