
'बस भाई की शादी हो जाए', बहन ने लुटाई अपनी सारी दौलत, दिया घर-कार
AajTak
एक लड़की ने खुद अपनी शादी नहीं कि लेकिन छोटे भाई कि शादी के लिए उसने अपनी सारी कमाई खर्च कर दी. लड़की ने अपनी 12 साल की जमा-पूंजी उसके लिए घर और कार खरीदने में लगा दी. खुद लड़की ने इसके पीछे की वजह बताई है. वह चीन की रहने वाली है.
छोटे भाई की शादी के लिए एक लड़की ने अपनी 12 साल की सारी जमा-पूंजी खर्च कर दी. वह एक छोटा सा रेस्टोरेंट चलाती है. इससे होने वाली कमाई और अपनी सारी बचत को उसने भाई के लिए घर और कार खरीदने में लगा दिया ताकि उसकी शादी धूमधाम से हो सके.
चीन के एन्हुई प्रांत में रहने वाली 33 साल की यह लड़की खुद सिंगल है लेकिन भाई की शादी के लिए उसने अपनी सारी दौलत लुटा दी. लड़की ने हाल ही सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया कि कैसे वह छोटे भाई की शादी का खर्च उठाने के लिए अपनी पूरी कमाई लगा रही है.
चीनी लड़की ने बताया कि उसने 129 वर्ग मीटर का एक घर, एक कार और अपना रेस्टोरेंट भी छोटे भाई को गिफ्ट में दे दिया है. उसने 19 साल की उम्र में चाइनीज पैनकेक बनाना सीखने के बाद खुद का बिजनेस खड़ा कर लिया था.
पहले भाई की शादी होगी, बाद में मेरी
हालांकि, अच्छी-खासी कमाई के बावजूद वह खर्चीली नहीं है. वह पिछले कई साल से भाई की शादी के लिए पैसे जोड़ रही है. लड़की खुद के लिए ज्यादा नए कपड़े खरीदने से भी परहेज करती है.
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी शादी के बारे में सोच रही है? लड़की ने कहा- अभी वह अपने भाई के भविष्य को प्राथमिकता दे रही है. मैं अपने भाई की शादी के बाद अपने बारे में सोचूंगी. मेरी शादी बाद में भी हो सकती है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









