
बलूचिस्तान में गश्त कर रहे PAK सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, 4 सैनिकों की मौत
AajTak
यह घटना बलूचिस्तान के चुकाब सेक्टर में हुई, जहां पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर गश्त कर रहे थे. बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के चार सैनिकों की मौत हो गई.
पाकिस्तान की ईरान से सटी सीमा पर बुधवार को आतंकियों ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के एक काफिले पर हमला कर दया, जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई.
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के चार सैनिकों की मौत हो गई.
यह घटना बलूचिस्तान के चुकाब सेक्टर में हुई, जहां पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर गश्त कर रहे थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने ईरान की धरती का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी सेना के गश्त दल के काफिले पर हमला किया. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की सीमा अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगती है.
बता दें कि इससे पहले प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पों के बाद ताफ्तान और पंजगुर सीमा को बंद कर दिया था. इसी तरह की दो घटनाएं 2021 में भी हुई थीं.
पिछले महीने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में PAK आर्मी और पाकिस्तान की पुलिस पर सिलसिलेवार हमले किए गए थे. इन हमलों में छह सैनिकों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके अलावा बलूचिस्तान के ही दूसरे क्षेत्र में सेना पर ग्रेनेड से अटैक किया गया. इसमें भी सेना के एक जवान की मौत हो गई. मरने वाले 6 सैनिकों में एक आर्मी ऑफिसर भी शामिल था.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








