
'बदल गए हैं दिलजीत', एक्टर की पहली हीरोइन ने क्यों कही ये बात, स्टारडम पर बोलीं ये
AajTak
दिलजीत दोसांझ आज दुनियाभर में एक बहुत बड़ा नाम हैं. वो करियर के उस पढ़ाव पर हैं जहां हर कोई पहुंचना चाह रहा है. इसके लिए सिंगर ने काफी मेहनत की है. हाल ही में दिलजीत की पहली हीरोइन ने बताया है कि दिलजीत ने बहुत पहले ही अपनी सक्सेस के बारे में सोच लिया था.
पंजाबी सिगंर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का नाम आज हर कोई जानता है. वो इंडिया के साथ-साथ दुनिया के हर कोने में भी काफी फेमस हैं. उनके कॉन्सर्ट्स के लिए फैंस लंबी लाइन लगाकर खड़े रहते हैं. हाल ही में जब सिंगर अपने 'दिल-यू-मिनाटी' टूर के लिए इंडिया आए थे, तब फैंस ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था. मगर दिलजीत के लिए ये सब उतना आसान नहीं था. उन्होंने सक्सेसफुल बनने के लिए काफी मेहनत की थी.
दिलजीत की पहली हीरोइन ने की सिंगर के सक्सेसफुल करियर पर बात
हाल ही में दिलजीत की पहली हीरोइन रहीं एक्ट्रेस जिविधा शर्मा ने सिंगर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. दोनों की फिल्म 'द लायन ऑफ पंजाब' साल 2011 में रिलीज हुई थी. जिविधा ने बताया कि दिलजीत ने अपनी सक्सेस के बारे में काफी समय पहले ही सोच लिया था. एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे दिलजीत के साथ काम करने का वक्त याद है. वो अब काफी बदल गए हैं. उनके इतने सालों के एक्सपीरियंस ने उन्हें काफी स्मार्ट बना दिया है. उन्होंने आज जो भी हासिल किया वो अपनी मेहनत से ही किया है. सबसे अच्छी बात ये है कि उनपर भगवान का भी आशीर्वाद रहा है.'
जिविधा ने आगे दिलजीत के शुरुआती दिनों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि सिंगर फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने कॉन्सर्ट्स भी किया करते थे. वो देर रात तक कॉन्सर्ट करके सुबह शूट करने पहुंच जाते थे. एक्ट्रेस ने बताया, ''द लायन ऑफ पंजाब' भले ही दिलजीत की पहली फिल्म थी लेकिन वो पहले से ही अपनी सिंगिंग की बदौलत स्टार थे. लोगों ने उन्हें पहचाना और उनके गानों को खूब प्यार दिया. इसी वजह से उन्हें फिल्म मिली थी क्योंकि पंजाब में सिंगर्स को फिल्म में बतौर लीड लेने का कल्चर है.'
'वो बहुत मेहनती हैं. वो हमारे साथ सुबह फिल्म शूट करते थे और रात में अपने शोज करने निकल जाते थे. ये स्टेज शोज आमतौर पर अलग-अलग शहरों में होते थे जो कभी-कभी सुबह तक भी चलते थे. लेकिन वो तब भी फ्रेश लगते थे और शूट करने सेट पर टाइम पर पहुंच जाते थे.'
दिलजीत रात में करते थे कॉन्सर्ट, सुबह होती थी फिल्म की शूटिंग

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












