
बदला नाम-हुलिया, मौज काट रहा 26/11 का मास्टरमाइंड लखवी... चैम्पिंयस ट्रॉफी से पहले PAK बेनकाब
AajTak
मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है. सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह स्पेशल जिम सेशन में भाग लेते देखा जा सकता है.
जो सुधर जाए वो पाकिस्तान नहीं. जी हां. पाकिस्तान चाहता है कि भारत उसके यहां ICC चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए आए. भारत को मनाने के लिए वो तमाम तरह के ऑफर दे रहा है. वहीं दूसरी तरफ उसके आतंकवादी उन्हीं शहरों में खुलेआम घूम रहे हैं. जहां पर वो भारतीय टीम को मैच खेलने के लिए बुलाना चाहता है. आजतक की टीम ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी का एक ऐसा वीडियो ढूंढ निकाला है. जिसने पाकिस्तान के सभी झूठों को बेनकाब कर दिया है
पाकिस्तान की तरफ से ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि भारत ICC चैंपियंस ट्रॉफी में अड़ंगा डाल रहा है. खेल को राजनीति के चश्मे से देख रहा है लेकिन पाकिस्तान के इस झूठ को उसी के यहां से आई एक तस्वीर मुंह चिढ़ा रही है. पूछ रही है कि किस मुंह से आप भारत को अपने यहां खेलने बुलाते हो.
नीचे दिए गए वीडियो को ध्यान से देखिए इस शख्स को और सोचिए ये कौन है? ये कौन है, पाकिस्तान में इस तरह से कसरत कर रहा है? पाकिस्तान का ये कौन सा VVIP है. जिसे फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में कसरत करवाई जा रही है. आखिर ये कौन है जिसका वीडियो बनवाने के लिए तमाम कैमरों और लेटेस्ट तकनीक का सहारा लिया गया है.
26/11 का मास्टरमाइंड है जकी उर रहमान
जिन हाथों से ये शख्स डंबल उठा रहा है, पानी पी रहा है. वो हाथ बेकसूर लोगों के खून से रंगे हुए हैं. अगर हम कहें कि ये जकीउर-रहमान लखवी है. तो क्या आप यकीन करेंगे. वही जकीउर-रहमान लखवी जो मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और हैंडलर है. जिसे पाकिस्तान की जेल में होना चाहिए लेकिन पाकिस्तान में अगर आतंकवादी मौज नहीं करेंगे तो दुनिया में कहां करेंगे. इसलिए ये तस्वीर इस बात का जवाब है कि क्यों भारत पाकिस्तान में जाकर नहीं खेलती क्योंकि जिस लाहौर में ICC चैंपियंस ट्रॉफी के मैच होंगे वहीं पर ये खूंखार आतंकवादी VVIP की तरह अपनी सेहत बना रहा है.
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: विराट कोहली ने नहीं जताई पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की इच्छा, झूठा है ये दावा

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







