
बढ़ सकती हैं इमरान खान की मुश्किलें, पूर्व पीएम के खिलाफ सैन्य अदालत में चलाया जा सकता है मुकदमा
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब खबर है कि उनके खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा चलाए जाने की आशंका है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ये आशंका जताई है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने आसिफ के हवाले से कहा कि अगर 9 मई की हिंसा में शामिल होने के सबूत मिलते हैं तो इमरान खान पर मुकदमा चलाया जा सकता है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पूर्व पीएम इमरान खान पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाए जाने की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम पर 9 मई की घटनाओं में कथित संलिप्तताओं को लेकर मुकदमा चलाया जा सकता है. इमरान की पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने इस तारीख को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और मुल्क के प्रमुख केंद्रीय इमारतों पर हमला किया था. एक मीडिया रिपोर्ट में इसे लेकर दावा किया गया है.
9 मई की हिंसा से जुड़ा है मामला द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने आसिफ के हवाले से कहा कि अगर 9 मई की हिंसा में शामिल होने के सबूत मिलते हैं तो 70 वर्षीय खान सैन्य अदालत में मुकदमे का सामना कर सकते हैं. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि 9 मई के हमलों के सिलसिले में पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. यह पूछे जाने पर कि क्या अपदस्थ प्रधानमंत्री पर सेना अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है. इस पर मंत्री ने कहा, कि जरूर चलाया जा सकता है और इस बात की प्रबल आशंका भी है.
राणा सनाउल्लाह ने भी की थी मुकदमा चलाए जाने की बात उनकी यह टिप्पणी गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के उस बयान के कुछ दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि खान पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री नौ मई की घटनाओं के रणनीतिकार थे. यह उनके ही इशारे पर हुआ था. बता दें कि 9 मई को अल-कादिर भ्रष्टाचार मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद पार्टी से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने नागरिक और सैन्य संपत्तियों पर हमला कर नुकसान पहुंचाया था. इसके बाद से इमरान खान की पार्टी मुश्किल में पड़ गई है.
पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना शुरू हो चुका है. प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय के साथ-साथ लाहौर के जिन्ना हाउस (जहां कोर कमांडर रह रहे थे) पर भी हमला कर दिया था.
पहले नहीं थी मुकदमा चलाए जाने की बात इससे पहले, रिपोर्ट में सामने आया था कि आसिफ ने कहा है कि, सेना अधिनियम के तहत क्रिकेटर से नेता बने पूर्व पीएम इमरान खान पर मुकदमा चलाने के संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया था, लेकिन उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया था कि खान 9 मई की हिंसा के पीछे के मास्टरमाइंड थे और जानता थे कि उस दिन क्या हो रहा था. सरकार के मंत्रियों ने बार-बार कहा है कि कोई नई सैन्य अदालतें स्थापित नहीं की जाएंगी और संदिग्धों पर "विशेष स्थायी अदालतों" में ही मुकदमा चलाया जाएगा जो पहले से ही सेना अधिनियम के तहत काम कर रही थीं.
दोषियों के प्रति नहीं बरती जाएगी नरमी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने यह भी कहा कि 9 मई के हमलों के साजिशकर्ताओं, और इसे अंजाम देने वालों पर सेना अधिनियम और आधिकारिक गुप्त अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा. इसके साथ ही इसके दोषियों के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी. हालांकि पूर्व पीएम इमरान खान हिंसा में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कह चुके हैं कि जब घटनाएं हुईं तो वह जेल में थे. उन्होंने कहा कि उन्हें देशद्रोह के एक मामले में 10 साल तक जेल में रखने की साजिश भी रची जा रही है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








