
'फ्री फिलिस्तीन...' युद्ध के विरोध में अमेरिकी वायु सैनिक ने इजरायली एंबेसी के सामने किया 'सुसाइड'
AajTak
अमेरिका स्थित इजरायली एंबेसी के बाहर एक अमेरिकी वायु सैनिक ने खुद को आग लगा ली. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. वायु सैनिक इजरायली युद्ध का विरोध कर रहे थे और खुद को आग लगाने से पहले वह "फिलिस्तीन की आजादी" की अपील कर रहे थे.
अमेरिकी वायु सेना के एक जवान ने इजरायल युद्ध के विरोध में 'सुसाइड' कर ली है. वाशिंगटन में उन्होंने इजरायली एंबेसी के सामने खुद को आग लगा ली थी. जलने के बाद बुरी हालत में उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. खुद को आग लगाने से पहले वायु सैनिक ने "नरसंहार में शामिल ना होने" की अपील की थी.
वायु सैनिक की पहचान 25 वर्षीय एरोन बुशनेल के रूप में हुई है, जो टेक्सास के एंटोनियो शहर के रहने वाले थे. खुद को आग लगाने से पहले उन्होंने एक लाइवस्ट्रीमिंग भी की, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने शरीर पर कथित रूप से पेट्रोल छिड़कते हैं और आग लगा लेते हैं. एक ही झटके में आग की लपटे ऊपर तक उठने लगती है और आसपास मौजूद लोग चिल्लाते सुने जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: फिलिस्तीन के PM ने दिया इस्तीफा, हमास-फतह में नई सरकार के गठन पर चल रही चर्चा
'फ्री फिलिस्तीन' के लगाए नारे
खुद को आग लगाने से पहले वायु सैनिक ने अपने वीडियो में यह कहते सुने जा सकते हैं कि वह फिलिस्तीन के लोगों के साथ हैं और वह नरसंहार में शामिल नहीं रहेंगे. अमेरिकी वायु सेना इस घटना के बाद पुष्टि की कि शख्स सेना का एक्टिव सदस्य था. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शख्स ने खुद को आग लगाने के बाद जमीन पर गिरने तक "फ्री फिलिस्तीन" के नारे भी लगाए.
शख्स ने खुद को बताया था वायु सैनिक

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







