
फिलीपींस के मिंडानाओ में सुबह-सुबह लगे भूकंप के तगड़े झटके, 6.1 रही तीव्रता
AajTak
फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में शुक्रवार सुबह 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक झटके सुबह 7:03 बजे महसूस किए गए. फिलहाल किसी बड़ी क्षति या जनहानि की सूचना नहीं है. यह झटका पिछले सप्ताह आए 7.4 और 6.8 तीव्रता के दो बड़े भूकंपों के बाद दर्ज किया गया है.
फिलीपींस के दक्षिणी क्षेत्र मिंडानाओ में शुक्रवार सुबह भूकंप के तगड़े झटके लगे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NCS) के अनुसार यह भूकंप सुबह 7:03 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 4:33 बजे) आया.
स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि किसी भी चोट या गंभीर नुकसान की तत्काल रिपोर्ट नहीं आई है. अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन और संभावित आफ्टरशॉक की निगरानी शुरू कर दी है.
ये भूकंप पिछले सप्ताह आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद आया है. 10 अक्टूबर को मिंडानाओ में पहले 7.4 तीव्रता और फिर 6.8 तीव्रता के दो भूकंप आए थे. पहले भूकंप में कम से कम सात लोगों की मौत हुई, भूस्खलन हुआ और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था.
दूसरे भूकंप के बाद स्थानीय तटीय इलाकों में ट्सूनामी चेतावनी जारी की गई थी. विशेषज्ञों के अनुसार, ये दोनों भूकंप फिलीपींस ट्रेंच के पास समुद्र के नीचे प्लेटों की हलचल के कारण आए, जो मिंडानाओ के पूर्वी तट के पास एक प्रमुख भूकंपीय फॉल्ट लाइन है.
फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (PHIVOLCS) के प्रमुख टेरेसिटो बैकोलकोल के अनुसार दोनों भूकंप दावो ओरिएंटल प्रांत के मनय शहर के पास समुद्र तल से करीब 37 किलोमीटर (23 मील) गहराई में महसूस किए गए.
फिलीपींस प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' में स्थित है, जो कि भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है. इस क्षेत्र में प्लेटों की हलचल के कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






