
फिलिस्तीन के PM ने दिया इस्तीफा, हमास-फतह में नई सरकार के गठन पर चल रही चर्चा
AajTak
इजरायल के साथ जंग के बीच फिलिस्तीन में हमास और फतह पार्टी एक यूनिटी सरकार बनाने पर बातचीत कर रहे हैं. इस बीच फिलिस्तीन अथॉरिटी के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. हमास-फतह में अगली बैठक मॉस्को में होने वाली है.
इजरायल के साथ जंग के बीच फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वह युद्ध के बीच एक नई राजनीतिक व्यवस्था कायम करने को लेकर फिलिस्तीनियों में एक आम सहमति बनाने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं.
फिलिस्तीनी पीएम का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब पश्चिमी खेमे में फिलिस्तीन अथॉरिटी को कथित रूप से कमजोर करने और गाजा पट्टी में एक नई राजनीतिक व्यवस्था कायम करने को लेकर काम चल रहा है. अमेरिका गाजा में युद्ध तो खत्म करना चाहता है लेकिन इजरायल यहां अपना शासन कायम करने की तैयारी में है.
ये भी पढ़ें: इजरायली सेना का गाजा के रफाह में एयर स्ट्राइक, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत
2019 में बने थे फिलिस्तीन अथॉरिटी के पीएम
फिलिस्तीन अथॉरिटी की अगुवाई कर रहे राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, जहां नए प्रधानमंत्री को लेकर फैसला होना है. माना जा रहा है कि महमूद अब्बास पीएम पद के लिए अगले अपॉइनमेंट तक उन्हें केयरटेकर पीएम के रूप में पद पर बने रहने का आग्रह कर सकते हैं. मोहम्मद शतयेह 2019 में फिलिस्तीन अथॉरिटी के पीएम बने थे.
मोहम्मद शतयेह ने इस्तीफा देते हुए कहा, "अगले चरण में नई सरकार और राजनीतिक व्यवस्था की जरूरत होगी जो गाजा पट्टी में उभरती वास्तविकता, राष्ट्रीय एकता पर बातचीत को ध्यान में रखे." इनके अलावा संभावित नए शासन से उन्होंने "फिलिस्तीन की जमीन पर पूर्ण कब्जे की उम्मीद जताई"

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







