
फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर, फायर अलार्म नहीं बजे... झांसी में 10 नवजात बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?
AajTak
न्यू बोर्न केयर सेंटर के लिए गाइलाइंस काफी सख्त हैं, लेकिन यहां तो किसी को इसकी परवाह नहीं थी. हादसे के बाद आजतक ग्राउंड पर पहुंचा तो कई खामियां सामने आईं. आग लगने पर जो फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए थे, वह एक्सपायरी डेट के थे. कोई 1 साल पहले एक्सपायर हुआ था तो कुछ सिलेंडर तीन और चार साल पहले एक्सपायर हो चुके थे.
यूपी के झांसी में अस्पताल में आग से 10 नवजात बच्चों की झुसलकर मौत हो गई. 10 बच्चों की हालत गंभीर है, झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में शुक्रवार की रात आग लगी थी, वार्ड की खिड़की तोड़कर 40 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, ऑक्सीजन पाइप लाइन के कारण आग तेजी से फैली. प्रत्यक्षदर्शी ने आजतक को बताया कि ऑक्सीजन पाइप लाइन जोड़ने की कोशिश में माचिस जलाई, जिससे आग भड़की.
सीएम योगी ने 12 घंटे में हादसे की रिपोर्ट मांगी है. तीन स्तर पर हादसे की जांच चल रही है. डिप्टी सीएम और हेल्थ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा- हादसे की 3 जांच होंगी. आग लगने के मामले में जांच कमेटी गठित हो गई है. यूपी स्वास्थ्य विभाग ने हाई पावर जांच कमेटी गठित की है, डीजी चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. जांच कमेटी अगले 7 दिन में मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट देगी.
खिड़कियां तोड़कर निकाले गए बच्चे
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के शिशु वॉर्ड में कल रात आग लगी तो सभी को होश उड़ गए. वॉर्ड में 50 नवजात बच्चे थे. बच्चों को बचाने के लिए खिड़कियां तोड़ी गईं. जिनके बच्चे थे, वो भी बेहाल रहे. अपने बच्चों का हाल जानने लगे, अपने बच्चे के बारे में पूछने लगे. आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया. 40 बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए, लेकिन 10 बच्चे जिंदा जल गए. कई ऐसे बच्चे थे, जिनके घरवालों ने उनका चेहरा भी ठीक से नहीं देखा था. उन्हें गोद में भी नहीं खिलाया था, उन्हें ठीक से निहारा भी नहीं था .
डिप्टी सीएम के स्वागत में रंगाई-पुताई करवा रहा प्रशासन
शिशु वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, ऑक्सीजन पाइप के कारण ये इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका ही नहीं मिला. लेकिन सवाल 10 बच्चों की मौत पर है. बच्चों की मौत पर जांच तो शुरू हो गई, लेकिन प्रशासन की लापरवाह का आलम देखिए, एक तरफ बच्चों को बचाने के लिए डॉक्टर चिल्ला रहे थे, भाग रहे थे, दूसरी तरफ प्रशासन अपने डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए रंगाई-पुताई करवा रहा था. ये सब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लिए हो रहा था. जो हादसे के बाद सुबह-सुबह झांसी पहुंचे थे.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







