
फायरिंग की आवाज, AK-47 वाली साजिश और चुनाव के बीच टारगेट पर ट्रंप... फ्लोरिडा गनशॉट केस की जानिए हर एक डिटेल
AajTak
जिस समय यह घटना हुई, उस समय ट्रंप गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे. इस घटना का पता लगते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स उन्हें तुरंत क्लब के होल्डिंग रूम में ले गए. हमलावर दरअसल ट्रंप से 275 से 450 मीटर की दूरी पर था. फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी शेरीफ के ऑफिस के प्रवक्ता के मुताबिक, गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच के पास गोलियों की आवाजें सुनाई दी. वेस्ट पाम बीच के गोल्फ कोर्स में ही ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे. कहा जा रहा है कि निशाने पर ट्रंप थे. लेकिन इस घटना में ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं. एफबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के प्रयास के तौर पर इस घटना की जांच कर रही है.
जिस समय यह घटना हुई, उस समय ट्रंप गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे. इस घटना का पता लगते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स उन्हें तुरंत क्लब के होल्डिंग रूम में ले गए. हमलावर दरअसल ट्रंप से 275 से 450 मीटर की दूरी पर था. फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी शेरीफ के ऑफिस के प्रवक्ता के मुताबिक, गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है.
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर के पास एके-47 राइफल थी. इसके साथ ही उसके पास गोप्रो भी था. कहा जा रहा है कि चार राउंड गोलियां चलाई गई थीं. सीक्रेट एजेंट्स ने जैसे ही हमलावर पर जवाबी गोलियां चलाईं तो वह अपनी राइफल, दो बैकपैक और अन्य सामान मौके पर ही छोड़कर कार से फरार हो गया. इस बीच एक प्रत्यक्षदर्शी ने उसकी कार और लाइसेंस प्लेट की तस्वीर ले ली, जिससे पुलिस को चंद घंटों में ही उसे पकड़ने में मदद ली. आरोपी को मार्टिन काउंटी से गिरफ्तार किया गया.
यह हमला रविवार को भारतीय समायनुसार रात 11.30 बजे हुआ. बाद में सीक्रेट एजेंट्स को पास की झाड़ियों से एके-47 राइफल, दो बैकपैक और अन्य सामान मिला.
दो महीने में दूसरा हमला और ट्रंप हैरान
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को जैसे ही पता चला कि उनका कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की गई तो वह काफी हैरान दिखाई दिए. एफबीआई ने इस घटना को दो महीने में दूसरा हमला बताया. हालांकि, ट्रंप जल्द ही सामान्य होकर इस हमले का बारे में मजाक करते देखे गए. उन्होंने अपने सलाहकारों और टीम के लोगों को फोन कर इसकी जानकारी भी दी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











