
'फाइट, फाइट, फाइट'... ट्रंप और एलॉन मस्क मंच पर आए साथ तो जोश में आ गई जनता!
AajTak
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है. इसको लेकर डेमोक्रिटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप लगातार प्रचार कर रहे हैं. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (5 अक्टूबर) को पेनसिल्वेनिया में एक भारी भीड़ को संबोधित किया.
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है. इसको लेकर डेमोक्रिटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप लगातार प्रचार कर रहे हैं. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (5 अक्टूबर) को पेनसिल्वेनिया में एक भारी भीड़ को संबोधित किया. बता दें कि पेनसिल्वेनिया वही जगह हैं जहां ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था. यह रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि अमेरिका में ठीक एक महीने बाद 5 नवंबर को वोटिंग होनी है. इस दौरान मंच पर ट्रंप के साथ एलॉन मस्क भी नजर आए. 'हजारों की संख्या में भीड़ ने फाइट-फाइट, वोट-वोट के नारे लगाए.'
रैली में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने मंच पर आते ही अपना भाषण 'जैसा कि मैं कह रहा था' से शुरू किया. वह यह दिखाना चाहते थे कि उन्होंने गोलीबारी के बाद जहां भाषण छोड़ा था वहीं से शुरू किया. दरअसल, 13 जुलाई जब वह भाषण दे रहे थे तब उनपर फायरिंग हुई थी. इसके चलते उन्हें अपना भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा था.
मस्क को भी मंच पर बुलाया
इस दौरान भाषण देते हुए ट्रंप ने मंच पर टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क को बुलाया. यह उनके लिए 13 जुलाई के बाद ट्रंप के समर्थन की घोषणा करने के बाद पहला ट्रंप अभियान कार्यक्रम था. मस्क ने मंच पर अपने हाथ को ऊपर उठाकर ट्रंप का समर्थन किया. इस दौरान ट्रंप ने गोलीबारी में घायलों का भी जिक्र किया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग रैली में पहुंचे थे. कई लोग ट्रंप के समर्थन में कपड़े पहने हुए थे.
यह भी पढ़ें: 'पहले ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करे इजरायल, बाकी चिंता बाद में करनी चाहिए', बोले डोनाल्ड ट्रंप

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









