
पढ़ें क्या हैं 21 नवंबर 2023 की भारत, अमेरिका और दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
21 नवंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका की सीमाओं को सबसे असुरक्षित बताया है. बांग्लादेश में डेंगू के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं, भारत में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पनौती बताया है. 21 नवंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. ट्रम्प बोले- अमेरिका की सीमाएं सबसे असुरक्षित
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका की सीमाओं को सबसे असुरक्षित बताया है. ट्रम्प ने राष्ट्रपति बाइडेन पर हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा असुरक्षित सीमाएं अमेरिका की हैं.
2. अमेरिका में फिर गोलीबारी, 4 की मौत
अमेरिका में फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. हमलावर ने ओहायो स्टेट स्थित वॉलमार्ट में गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई. बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










