
प्रेग्नेंट महिला के प्यार में डूबा शख्स, वायरल हुई लव स्टोरी
AajTak
सोशल मीडिया पर एक लव स्टोरी वायरल हो रही है. महिला ने वीडियो जारी कर अपनी अनोखी कहानी बताई है. महिला ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह अपने पार्टनर से अलग हो गई थीं. लेकिन इसी दौरान वह एक लड़के से मिलीं. वे दोनों डेट पर गए. फिर बच्ची के जन्म के बाद उनका पुराना पार्टनर वापस आ गया.
जिंदगी हमेशा आपके प्लान के मुताबिक नहीं चलती है. शादियां टूट जाती हैं, रिलेशनशिप खत्म हो जाते हैं और हो सकता है आप अकेले बच्चे का पालन-पोषण कर रहे हों. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी आगे की जिंदगी भी दुखों से भरी होगी. सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला की कहानी वायरल हो रही है.
जैकलीन वुडवेल ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान पार्टनर ने उन्हें छोड़ दिया था. लेकिन अब वह प्रेग्नेंसी के दौरान ही टिंडर पर मिले एक शख्स से शादी करने जा रही हैं.
वीडियो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा- पार्टनर के छोड़ जाने के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि वास्तव में मां बनने से पहले ही मैं सिंगल मदर हो गई हूं.
जैकलीन ने बताया- प्रेग्नेंसी के चौथे महीने के दौरान मैंने टिंडर डाउनलोड किया था. टिंडर पर मुझे एक क्यूट लड़के ने मैसेज किया, हम पहली डेट पर गए. वह मुझे बहुत पसंद करने लगा था और डेटिंग को कंटिन्यू करना चाहता था. मैं उससे संभलकर बातें कर रही थी. क्योंकि बच्चे को लेकर मेरे मन में काफी कुछ चल रहा था.
इसके बाद जैकलीन ने उस दिन के बारे में बताया जब उन्होंने बच्ची को जन्म दे दिया. महिला ने बताया कि बच्ची के जन्म की खुशी में टिंडर डेट ने उनके लिए फूल भेजा था. जैकलीन ने आगे बताया- बेटी के जन्म के बाद बायोलॉजिकल पिता वापस आ गए. मैं सबकुछ ठीक करना चाहती थी और इसी रिलेशनशिप को कंटिन्यू करना चाहती थी.
जैकलीन ने बताया- एक्स पार्टनर ने मुझसे कहा कि वह कमिट नहीं करना चाहता है. तो मैंने भी उससे कह दिया कि मैं फाइनली मूव ऑन करने जा रही हूं. अगले दिन, अचानक टिंडर बॉय ने मुझसे दूसरी डेट के लिए पूछा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










