
प्रयागराज हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में पढ़ रही बेटी भी रडार पर, 70 लोग नामजद
AajTak
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल था. शुक्रवार को कई राज्यों में यह एक साथ फूट गया. 10 जून को लोग जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतर आए. नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. देखते ही देखते यह विरोध कई जगहों पर उपद्रव में बदल गया. प्रयागराज के अटाला इलाके में भी हिंसा हुई.
प्रयागराज के अटाला चौराहे पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी. एसएसपी अजय कुमार ने आजतक से बताया कि उपद्रव करने के आरोप में खुल्दाबाद थाना में 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप हिंसा फैलाने का मुख्य आरोपी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि जावेद के मोबाइल फोन में 10 जून को भारत बंद से जुड़ी और लोगों भड़काने वाली सामग्री मिली है.
नाबालिग बच्चों से चलवाए गए पत्थर
प्रयागराज के डीएम संजय खत्री ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस व प्रशासन की टीमों पर हमला करने के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. वीडियो फुटेज से पहचान कर गिरफ्तारियां हो रही हैं. उन्होंने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल और फोर्स मौजूद हैं.
जेएनयू में पढ़ रही बेटी पर भी नजर
एसएसपी ने बताया कि मोहम्मद जावेद की एक बेटी जेएनयू में पढ़ती है, जो जावेद को राय देने का काम करती है. अगर वह भी इस मामले में दोषी पाई गई तो दिल्ली पुलिस से संपर्क कर अपनी टीमें वहां भेजकर उसे हिरासत में लिया जाएगा.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












