
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तालिबान ने दिया ये जवाब
AajTak
गुजरात के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि आतंक के दम पर खड़ा किया गया साम्राज्य कभी स्थायी नहीं हो सकता है. पीएम मोदी के इस बयान पर अब तालिबान के नेता की प्रतिक्रिया आई है.
तालिबान और भारत के संबंध कैसे होंगे, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है. लेकिन दोनों पक्षों के हालिया बयानों से कुछ चीजें स्पष्ट हो रही हैं. तालिबान के बयान भी भारत को लेकर बहुत आक्रामक नहीं है और भारत ने भी तालिबान को सीधे निशाने पर नहीं लिया है. इन बयानों को देखें तो ऐसा लगता है कि 1996 से 2001 के बीच का जो तालिबान था, वो 2021 में नई लाइन लेता दिख रहा है. गुरुवार को तालिबान के प्रमुख नेता शहाबुद्दीन दिलावर ने रेडियो पाकिस्तान को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी के पांच दिन पुराने बयान पर जवाब दिया है. दरअसल, 20 अगस्त को गुजरात के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि आतंक के दम पर खड़ा किया गया साम्राज्य कभी स्थायी नहीं हो सकता है. पीएम मोदी के इस बयान को तालिबान के लिए संदेश के तौर पर देखा गया था. जब तालिबान के नेता से पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत को बहुत जल्द पता चल जाएगा कि तालिबान कितनी सुगमता से देश चला सकता है.
आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.








